लाइव न्यूज़ :

खाटूश्यामजी से लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत, राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2025 11:45 IST

राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार तड़के एक पिकअप वैन के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से सात बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देखाटूश्यामजी से लौट रहे 11 श्रद्धालुओं की मौत, राजस्थान के दौसा में दर्दनाक हादसा

राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार तड़के एक पिकअप वैन के एक खड़े ट्रक से टकरा जाने से सात बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। दौसा के पुलिस अधीक्षक सागर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह हादसा मनोहरपुर के पास हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के एटा स्थित अपने गांव लौट रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘पिकअप वैन में 20 से अधिक लोग सवार थे। पिकअप वैन ने राजमार्ग की सर्विस लेन पर खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। यह हादसा बुधवार सुबह चार से पांच बजे के बीच हुआ।’’ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आठ घायलों में से एक की हालत गंभीर है। पुलिस उपाधीक्षक रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान पूर्वी (छह), लक्ष्य (छह), वैष्णवी (सात), महक (सात), सलोनी (नौ), मिष्ठी (एक), बाबू (तीन), प्रियंका (25), शीलादेवी (28), सीमा (25) और सोनम (32) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुर्घटना में लोगों के हताहत होने पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा, ‘‘दौसा में भीषण सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दु:खद है। जिला प्रशासन को घायलों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’’ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेताओं ने भी दुर्घटना पर दुख जताया है।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाराजस्थानरोड सेफ्टीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद