लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड: अगवा कर 10 साल की मासूम के साथ गैंगरेप, हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 9, 2019 08:46 IST

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड पलामू जिले में एक महिला के यौन उत्पीड़न के मामले में अदालत ने एक व्यक्ति को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. यूपी में प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से रेप करने के आरोप में एक अवयस्क लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के कोटद्वार शहर में 10 वर्षीय एक बालिका के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है. एएसपी प्रदीप राय ने बताया कि लड़की सोमवार की शाम को घर के पास स्थित दुकान से सामान लेने गई थी.

तभी उसके पड़ोस में रहने वाले पदम सिंह और अशोक नामक दो नेपाली युवकों ने उसका अपहरण कर लिया. आरोपी बालिका को रेलवे गोदाम के पीछे झाडि़यों में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया.

रेप करने के बाद आरोपियों ने लड़की को मुंह में कपड़ा ठूंस कर मार डाला और उसके शव को एक बैग में रखकर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में फेंक दिया.  एएसपी ने बताया कि इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है और लोग आरोपियों को कड़ा दंड देने की मांग कर रहे हैं.

महिला के यौन उत्पीड़न के दोषी को 10 साल सजा मेदिनीनगर

झारखंड पलामू जिले में एक महिला के यौन उत्पीड़न के मामले में अदालत ने एक व्यक्ति को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश शत्रुंजय कुमार सिंह ने रवींद्र उरांव को सजा सुनाई और 10,000 रुपए जुर्माना लगाया. दोषी अगर जुर्माने जमा करने में नाकाम रहा तो उसे तीन महीने की अतिरिक्तसजा काटनी होगी. महिला ने जून, 2017 में उरांव के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में दायर शिकायत के अनुसार उरांव ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. पुलिस ने उरांव के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए थे. बाद में, सीजेएम अदालत ने मामले को जिला एवं सत्र अदालत को स्थानांतरित कर दिया था.

सुनसान स्थान पर ले जाकर छात्रा से किया रेप प्रतापगढ़:

यूपी में प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से रेप करने के आरोप में एक अवयस्क लड़के के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.पुलिस के मुताबिक फतनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी व्यक्ति ने बुधवार की शाम को दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया है कि पिछली 29 जुलाई को वह काम के सिलसिले में घर से बाहर गया था. इसी दौरान गांव का ही रहने वाला 16 वर्षीय एक युवक उसके घर पहुंचा और उसकी 12 साल की बेटी को सुनसान जगह पर ले जाकर उससे रेप किया.

लड़की ने आरोपी के डर से घर के लोगों को कुछ नहीं बताया. पिछली पांच अगस्त को आरोपी फिर उसके घर पहुंचा तो लड़की ने शोर मचाया और परिजन को सारी बात बताई. फिर परिजन ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया.

टॅग्स :उत्तराखण्डगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

क्राइम अलर्ट12 मार्च से गायब, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या?, मक्के के खेत में बोरे में बंद मिला शव, तेजाब डालकर जलाने की कोशिश?, पिछले कुछ महीनों से संपर्क में थे मृतका और आरोपी?

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह