लाइव न्यूज़ :

पापा ने जिद नहीं की पूरी तो 10 साल के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान, ई- रिक्शा से घूमना चाहता था मासूम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2019 10:40 IST

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। 

Open in App
ठळक मुद्दे17 जुलाई को दोपहर को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर लड़के ने आत्महत्या की है।लड़का चौथी कक्षा का छात्र था। 

नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के निठारी गांव से एक चौंका देने वाली खबर आई है। गांव के एक दस साल के लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 17 जुलाई को दोपहर को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर लड़के ने आत्महत्या कर ली है। नोएडा पुलिस के मुताबिक बेटा अपने पिता से ई-रिक्शा पर सवार होकर घूमने की जिद कर रहा था। जब पिता ने उसकी मांग पूरी नहीं की तो उसने आत्महत्या कर ली। 

सेक्टर-20 थाने के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि निठारी गांव में रहने वाले शिवेन दास ई- रिक्शा चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनका 10 वर्षीय बेटा सुमेर बुधवार (17 जुलाई) सुबह को उनके ई- रिक्शा पर सवार होकर घूमने जाना चाह रहा था, लेकिन वह उसे लेकर नहीं गए। इस बात से वह नाराज हो गया। लड़का चौथी कक्षा का छात्र था। 

थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार दोपहर को सुमेर ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। (पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट