लाइव न्यूज़ :

10 लाख नकद और कीमती सामान न देने पर विवाहिता को पीट-पीट कर मार डाला, जंगल में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2021 14:54 IST

पीड़िता के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर थाना बाबूगढ़ में दी है। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी के अनुसार मरने वाली महिला की पहचान शाहीन के रूप में की गयी है।शाहीन के पिता जफर चुन्ना ने उसकी बेटी की शादी तीन साल पहले वसीम के साथ हुई थी।ससुराल पक्ष के लोग और दहेज की मांग करने लगे और मांग पूरी न होने पर वह उसे प्रताड़ित करने लगे।

हापुड़ः उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना सिंभावली के गांव अनूपुर डिबाई में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी।

 

पीड़िता के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर थाना बाबूगढ़ में दी है। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। जानकारी के अनुसार मरने वाली महिला की पहचान शाहीन के रूप में की गयी है।

शाहीन के पिता जफर चुन्ना ने उसकी बेटी की शादी तीन साल पहले वसीम के साथ हुई थी और इसमें करीब 10 लाख रुपये नगद व कीमती सामान उन्होंने दिया था, लेकिन उसके ससुराल पक्ष के लोग और दहेज की मांग करने लगे और मांग पूरी न होने पर वह उसे प्रताड़ित करने लगे।

जफर ने बताया कि बीते मंगलवार की शाम को उनके घर के पास जंगल में शाहीन घायलावस्था में पड़ी मिली जिसे वह घर लेकर आए। शाहिन ने बताया कि उसके साथ पति वसीम, सास रूकैया, ससुर शफायत, जेठ कदीम, नदीम व शमीम तथा देवर नफीस ने मारपीट की और जंगल में फेंक दिया। गौरतलब है कि बुधवार की सुबह शाहीन की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना