लाइव न्यूज़ :

कोलकाता: टॉलीगंज मेट्रो स्टेशन पर महिला से छेड़खानी, 10 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 10, 2018 11:24 IST

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि यह घटना उस वक्त हुई जब मंगलवार शाम चार बजे के करीब उसने एस्प्लानेड स्टेशन से मेट्रो ली। ट्रेन में 10 पुरूषों के एक समूह ने उसके साथ बदतमीजी करनी शुरू की।

Open in App

कोलकाता मेट्रो में एस्प्लानेड से महानायक उत्तमकुमार स्टेशन के बीच करीब 30 साल की एक महिला को परेशान करने और उसके साथ छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि यह घटना उस वक्त हुई जब मंगलवार शाम चार बजे के करीब उसने एस्प्लानेड स्टेशन से मेट्रो ली। ट्रेन में 10 पुरूषों के एक समूह ने उसके साथ बदतमीजी करनी शुरू की। महिला जब महानायक उत्तमकुमार स्टेशन पर उतरी तो इन सभी ने उसके साथ छेड़खानी की।

आरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि हुगली जिले की रहने वाली महिला ने इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के जवान से इसकी शिकायत की। उसकी शिकायत के आधार पर आरपीएफ ने सभी 10 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

अधिकारी ने बताया कि बाद में सभी 10 आरोपियों को रीजेंट पार्क थाने को सौंप दिया गया और वहां की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने के इरादे से उसके खिलाफ आपराधिक बल प्रयोग), 354 बी (महिला के कपड़े उतारने या उसे नग्न होने के लिए मजबूर करने की मंशा से उसपर हमला करना) 509 (महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिये किसी शब्द या संकेत का प्रयोग करना) और 34 (समान आशय) के तहत मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :कोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह