लाइव न्यूज़ :

अहमदाबाद: पार्किंग के समय ड्राइवर का ध्यान हटा, कार की चपेट में आने से मासूम की गई जान

By आकाश चौरसिया | Updated: April 14, 2024 13:32 IST

शुक्रवार को अहमदाबाद में नेहरू नगर में यग घटना घटी है। मामला 12 अप्रैल, 2024 का है और कार ड्राइवर के ऊपर केस रजिस्टर्ड हो गया है और इसके अलावा पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपार्किंग में बच्ची के कार के पहिए की चपेट में आने से मौत हो गईइस दौरान कार का ड्राइवर कार को पार्क रहा थाइस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया

नई दिल्ली:अहमदाबाद की एक हाउसिंग सोसाइटी के पार्किंग में बच्ची के कार के पहिए की चपेट में आने से मौत हो गई। इस दौरान कार का ड्राइवर कार को पार्क रहा था, लेकिन उसे यह नहीं दिखा कि कार के पहिए की चपेट में एक बच्चा आ गया और वो कुछ दूर तक उसपर चलता गया। फिर क्या था मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। 

शुक्रवार को अहमदाबाद में नेहरू नगर में यग घटना घटी है। मामला 12 अप्रैल, 2024 का है और कार ड्राइवर के ऊपर केस रजिस्टर्ड हो गया है और इसके अलावा पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।  

नाबालिग लड़की महावीर की बेटी थी, जो हाउसिंग सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है। 26 साल का महावीर अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ हाउसिंग सोसाइटी के एक कमरे में रहता था। दंपति की एक और बेटी है जो नेपाल में रहती है।

सीसीटीवी फुटेज में ड्राइवर को बाहर निकलने की कोशिश करते हुए पार्किंग क्षेत्र में कार को पीछे करते हुए दिखाया गया है। फिर लड़की एक तरफ से आती है और बाएं टायर के सामने खड़े होने से पहले वाहन की ओर चली जाती है। इस दौरान ड्राइवर का ध्यान कहां रहा और उसने कार अचानक चला दी और बच्चे के सिर को कुचल दिया। वीडियो में आगे दिखाया गया है कि एक व्यक्ति बच्चे को गोद में लेने के लिए दौड़ रहा है और कार चालक से भिड़ रहा है।

टॅग्स :अहमदाबादकारगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना