महिला वनडे: नगालैंड 17 रन पर सिमटा, मुंबई ने चार गेंद में लक्ष्य हासिल किया

By भाषा | Published: March 17, 2021 02:15 PM2021-03-17T14:15:01+5:302021-03-17T14:15:01+5:30

Women's ODI: Nagaland reduced to 17 runs, Mumbai achieved the target in four balls | महिला वनडे: नगालैंड 17 रन पर सिमटा, मुंबई ने चार गेंद में लक्ष्य हासिल किया

महिला वनडे: नगालैंड 17 रन पर सिमटा, मुंबई ने चार गेंद में लक्ष्य हासिल किया

googleNewsNext

इंदौर, 17 मार्च घरेलू क्रिकेट की दिग्गज टीम मुंबई ने बुधवार को यहां सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी में नगालैंड को सिर्फ 17 रन पर ढेर करने के बाद चार गेंद में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया।

यह मुकाबला यहां मौजूदा महिला सीनियर एकदिवसीय ट्रॉफी के दौरान होलकर स्टेडियम में खेला गया। मुंबई की कप्तान और तेज गेंदबाज सयाली सतघरे ने पांच रन देकर सात विकेट चटकाए।

नगालैंड का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ और टीम 17.4 ओवर में 17 रन पर ढेर हो गई।

नगालैंड की चार शीर्ष बल्लेबाज किकायांग्ला, ज्योति, कप्तान सेंतिलेम्ला और एलिना खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गई।

नगालैंड की कोई बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंच सकी। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी सरिबा नौ रन के साथ टीम की शीर्ष स्कोरर रही।

सयाली के अलावा एस ठाकुर ने एक जबकि एम दक्षिणी ने दो विकेट चटकाए।

मुंबई की सलामी बल्लेबाजों इशा ओझा और रुशाली भगत ने इसके बाद तीन चौकों और एक छक्के की मदद से चार गेंद में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app