आखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

रिपोर्टर ने पूछा कि विराट कोहली का खेलने का तरीका आपके जैसा ही है, लेकिन वो मैच को फिनिश करते हैं, जो आपमें नहीं है। लोग उनकी तुलना आपसे करते हैं, इस तुलना पर आपके क्या विचार हैं? बाबर आज़म ने कहा कि इन बातों को छोड़िए। इन्हें अपने तक ही रखिए। तुलना बंद कीजिए और आगे बढ़िए।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 9, 2026 13:04 IST2026-04-09T13:02:56+5:302026-04-09T13:04:43+5:30

watch psl ipl 2026 Why doesn't return after leading team victory Virat Kohli returns after finishing match Babar Azam gets angry question Video | आखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

file photo

googleNewsNext
Highlights 37 गेंदों में 43 रन बनाए।सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। टीम के लिए मैच खत्म करते हैं।

लाहौरः पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर ज़ल्मी की कप्तानी बाबर आज़म कर रहे हैं। बाबर आजम की टीम 3 मैच में 2 जीत के साथ 5 अंक लेकर चौथे पायदान पर है। आज़म हैदराबाद किंग्समैन के खिलाफ मैच में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 37 गेंदों में 43 रन बनाए।

हालांकि बाबर ने अच्छी शुरुआत करने के बावजूद 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंत तक पारी को आगे नहीं बढ़ा पाया। एक बार फिर शानदार शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहने पर एक पत्रकार ने उनसे मैच को खत्म न कर पाने की उनकी अक्षमता के बारे में पूछा। पत्रकार ने बाबर की तुलना विराट कोहली से करते हुए कहा कि कोहली हमेशा अपनी टीम के लिए मैच खत्म करते हैं।

हालांकि, बाबर इससे खुश नहीं थे। ज़ल्मी और किंग्समेन के बीच का मैच किसी भी तरफ जा सकता था। कागज़ पर 146 रनों का लक्ष्य भले ही मुश्किल न लगे, लेकिन बाबर की टीम ने मैच की आखिरी गेंद पर ही इसे हासिल किया। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर से एक रिपोर्टर ने कोहली से उनकी तुलना, खासकर उनकी फिनिशिंग क्षमता के बारे में पूछा।

बाबर ने इस सवाल को खारिज करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक "गलतफहमी" है। रिपोर्टर ने पूछा कि विराट कोहली का खेलने का तरीका आपके जैसा ही है, लेकिन वो मैच को फिनिश करते हैं, जो आपमें नहीं है। लोग उनकी तुलना आपसे करते हैं, इस तुलना पर आपके क्या विचार हैं? बाबर आज़म ने कहा कि इन बातों को छोड़िए। इन्हें अपने तक ही रखिए। तुलना बंद कीजिए और आगे बढ़िए।

यह आपकी गलतफहमी है कि मैंने मैच फिनिश नहीं किए हैं।" पाकिस्तान के सबसे बड़े क्रिकेटरों में गिने जाने के बावजूद, बाबर आजम को अक्सर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है, खासकर क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में।

चाहे उनकी स्ट्राइक रेट हो या बड़े स्कोर का पीछा करने की ज़िम्मेदारी संभालने में उनकी असमर्थता, बाबर अक्सर आलोचकों के निशाने पर रहे हैं। पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर ने इस सीज़न में दो मैच खेले हैं और 126.15 की स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाए हैं। चौकों की संख्या भी निराशाजनक रही है, उन्होंने सिर्फ 10 चौके और एक छक्का लगाया है।

Open in app