क्रिकेट मैदान पर रही 'दुश्मनी', कोरोना पॉजिटिव मिलने पर शाहिद अफरीदी को लेकर गौतम गंभीर ने दिया ये बयान

शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अफरीदी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए फैंस से दुआ की अपील की...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 13, 2020 08:05 PM2020-06-13T20:05:43+5:302020-06-13T20:20:40+5:30

Want Shahid Afridi to recover as soon as possible: Gautam Gambhir on Pakistan star contracting coronavirus | क्रिकेट मैदान पर रही 'दुश्मनी', कोरोना पॉजिटिव मिलने पर शाहिद अफरीदी को लेकर गौतम गंभीर ने दिया ये बयान

क्रिकेट मैदान पर अफरीदी और गंभीर की तनातनी जगजाहिर है।

googleNewsNext
Highlightsपूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी कोरोना पॉजिटिव।अफरीदी बोले- 'दुआ की जरूरत'।गौतम गंभीर ने मांगी जल्द स्वस्थ होने की दुआ।

पूरा विश्व इस वक्त कोरोना महामारी से जूझ रहा है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। खुद अफरीदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर भावुक संदेश के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी है। 

अफरीदी ने ट्वीट किया, "मैं गुरुवार से अच्छा महसूस नहीं कर रहा था। मेरे शरीर में काफी दर्द हो रहा था। मैंने अपना टेस्ट कराया और दुर्भाग्यवश मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया। जल्दी ठीक होने के लिए दुआओं की जरूरत। इंशाअल्लाह।"

गंभीर ने अफरीदी के लिए मांगी दुआ: क्रिकेट मैदान पर गौतम गंभीर और अफरीदी के बीच हमेशा तनातनी रही है। अफरीदी के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिलते ही गौतम गंभीर का रिएक्शन भी आ गया। गंभीर ने कहा, “कोई भी इस वायरस से संक्रमित ना हो। शाहिद आफरीदी के साथ मेरे राजनीतिक मतभेद जरूर हैं लेकिन मैं दुआ करूंगा कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।”

क्रिकेट मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक तनातनी: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला अफरीदी के बीच अपने खेलने के दिनों में मैदान पर और पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर तकरार जगजाहिर है। अफरीदी ने 2007 एशिया कप में गौतम गंभीर से भिड़ गए थे, तब अंपायर को दखल देना पड़ा था। ये मामला काफी गर्माया भी था। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापिस लिया गया था, तब भी अफरीदी ने इसके विरोध में ट्वीट किया था जिसका उस समय गंभीर ने माकूल जवाब दिया था।

20 साल का करियर: पाकिस्तान के लिए 1998 से 2018 के बीच खेलने वाले अफरीदी ने 27 टेस्ट (1716 रन और 48 विकेट), 398 वनडे (8064 रन और 395 विकेट) और 99 टी20 (1416 रन और 98 विकेट) अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह हमेशा क्रिकेट से जुड़े रहे हैं और पिछली बार मैदान पर उन्हें मार्च में पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान देखा गया।

Open in app