मुंबई लौटीं अनुष्का शर्मा तो कोहली ने कुछ ऐसे किया वेलकम, Photos हुईं वायरल

निदाहास ट्रॉफी से टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है और मुंबई में समय बीता रहे हैं।

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 5, 2018 11:07 IST2018-03-05T10:04:57+5:302018-03-05T11:07:11+5:30

Virat Kohli receives Anushka Sharma at Mumbai airport, gives a welcome hug | मुंबई लौटीं अनुष्का शर्मा तो कोहली ने कुछ ऐसे किया वेलकम, Photos हुईं वायरल

Virat Kohli receives Anushka Sharma at Mumbai airport, gives a welcome hug

श्रीलंका में शुरू होने जा रहे निदाहास ट्रॉफी से टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है और मुंबई में समय बीता रहे हैं। ऐसे में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी फिल्म की शूटिंग से कुछ दिनों की छुट्‍टी लेकर मुंबई पहुंची तो विराट कोहली उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे। अनुष्का जैसे ही कार में बैठी, विराट ने उन्हें गले लगा लिया।


बता दें कि विराट और अनुष्का लंबे समय से अपने-अपने काम में व्यस्त होने के कारण मिल नहीं पाए थे। जहां विराट साउथ अफ्रीका दौरे पर थे, वहीं अनुष्का अपनी फिल्म परी के प्रमोशन और फिल्म सुई-धागा की शूटिंग में व्यस्त थीं। लेकिन जैसे ही विराट को छुट्टी मिली, उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए अनुष्का भी ब्रेक लेकर मुंबई पहुंच गईं।


विराट और अनुष्का ने पिछले साल 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी, जिसके बाद उन्होंने 21 दिसंबर को नई दिल्ली में  और मुंबई में 26 दिसंबर को रिसेप्शन दिया था। इसके बाद टीम इंडिया 27 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो गई थी। अनुष्का भी टीम के साथ गईं थी, लेकिन केपटाउन कुछ दिन विराट के साथ गुजारने के बाद फिल्मों की शूटिंग के लिए इंडिया लौट आईं थीं।

क्रिकेट जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Open in app