Next

MS Dhoni Retired: एमएस धोनी के संन्यास पर कोहली हुए नतमस्तक, अमित शाह बोले- हेलीकॉप्टर शॉट की कमी खलेगी

दो बार के विश्व कप विजेता भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। फील्ड पर कैप्टन कूल कहे जाने वाले धोनी ने अपने संन्यास की घोषणा भी बेहद कूल अंदाज़ में की। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिये धन्यवाद। शाम सात बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिये।’’ इसी के साथ पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया।