सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा रिकॉर्ड टूटेगा?, आयरलैंड-जिम्बाब्वे दौरे पर खेलेंगे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी

आयरलैंड दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी का नाम दावेदारों की सूची में है और चयनकर्ताओं ने कई अन्य खिलाड़ियों के साथ उनका नाम भी शॉर्टलिस्ट किया है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 14, 2026 12:04 IST2026-04-14T12:02:47+5:302026-04-14T12:04:33+5:30

team india Sachin Tendulkar and Shafali Verma's record broken 15 years Vaibhav Suryavanshi play Ireland zimbabwe tour | सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा रिकॉर्ड टूटेगा?, आयरलैंड-जिम्बाब्वे दौरे पर खेलेंगे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav

googleNewsNext
Highlightsअजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति में दूसरी पंक्ति के खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा।वैभव को आगामी आयरलैंड सीरीज के साथ-साथ इस साल के अंत में जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी चुना जा सकता है।चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रन और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों में 39 रन की शानदार पारी खेली।

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट जगत में इस समय सबकी निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। खबरों के मुताबिक, 15 वर्षीय सूर्यवंशी जल्द ही टीम इंडिया में दस्तक देने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ सूर्यवंशी को भी भारत के आयरलैंड दौरे के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। उम्मीद है कि चयन समिति की बेंच स्ट्रेंथ को परखने के लिए अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति में दूसरी पंक्ति के खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि आयरलैंड दौरे के लिए उनका नाम दावेदारों की सूची में है और चयनकर्ताओं ने कई अन्य खिलाड़ियों के साथ उनका नाम भी शॉर्टलिस्ट किया है। वैभव को आगामी आयरलैंड सीरीज के साथ-साथ इस साल के अंत में जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी चुना जा सकता है।

वैभव ने आयु वर्ग क्रिकेट में पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 सीजन की धमाकेदार शुरुआत की है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 26 गेंदों में 78 रन, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रन और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों में 39 रन की शानदार पारी खेली।

पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों ने उन्हें वरिष्ठ राष्ट्रीय टीम में शामिल करने की वकालत की। राजस्थान रॉयल्स के कोच और आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने भी कहा कि वैभव भारत के सबसे कम उम्र के डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाने के हकदार हैं, और उन्होंने सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 सीज़न में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। अपने प्रदर्शन को देखते हुए यह प्रतिभाशाली खिलाड़ी निश्चित रूप से भारतीय टीम (BCCI) के लिए सबसे कम उम्र में पदार्पण करने का हकदार है। इतने प्रतिभाशाली और इतने कम उम्र के खिलाड़ी को चुनने का मौका बहुत कम मिलता है।

IPL अध्यक्ष अरुण धूमल ने X पर लिखा कि भारत के लिए सबसे कम उम्र में पदार्पण करने वाले खिलाड़ी के रूप में उनका नाम दर्ज होना बिल्कुल जायज है। इरफान पठान और अनिल कुंबले जैसे अन्य सेवानिवृत्त भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भी कहा है कि वैभव राष्ट्रीय टीम में पदोन्नति के लिए तैयार दिखते हैं। तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी हैं।

 16 साल और 205 दिन की उम्र में पदार्पण किया था। शेफाली वर्मा के नाम राष्ट्रीय रिकॉर्ड है, जिन्होंने 15 साल, सात महीने और 27 दिन की उम्र में भारतीय महिला टीम के लिए पदार्पण किया था। आयरलैंड सीरीज के बाद भारत का इंग्लैंड दौरा भी निर्धारित है, जहां 1 जुलाई से पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। इंग्लैंड दौरे के लिए बीसीसीआई वरिष्ठ खिलाड़ियों की वापसी की व्यवस्था कर सकता है।

Open in app