स्टोक्स ने गेंद पर लार लगायी, अंपायर ने की बात

By भाषा | Published: February 24, 2021 09:18 PM2021-02-24T21:18:31+5:302021-02-24T21:18:31+5:30

Stokes made the ball salivate, the umpire spoke | स्टोक्स ने गेंद पर लार लगायी, अंपायर ने की बात

स्टोक्स ने गेंद पर लार लगायी, अंपायर ने की बात

googleNewsNext

अहमदाबाद, 24 फरवरी इंग्लैंड के आल राउंडर बेन स्टोक्स को बुधवार को यहां भारत के खिलाफ दिन/रात्रि तीसरे टेस्ट के शुरूआती दिन गेंद पर लार लगाते हुए देखा गया जिसके बाद गेंद को सैनिटाइज करना पड़ा।

यह घटना 12वें ओवर के अंत में हुई जब स्टोक्स गेंद को चमकाने के लिये लार का इस्तेमाल करते दिखे जिससे अंपायर नितिन मेनन को उनसे बात करनी पड़ी। गेंद को फिर सैनिटाइज किया गया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पिछले साल जून में कोविड-19 महामारी के चलते गेंद को चमकाने के लिये लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था।

आईसीसी के कोविड-19 दिशानिर्देशों के अंतर्गत एक टीम को प्रत्येक पारी में दो बार चेतावनी दी जा सकती है लेकिन गेंद पर बार बार लार लगाने से पांच रन की पेनल्टी लगेगी जो बल्लेबाजी कर रही टीम को मिलेंगे।

जब भी गेंदबाज गेंद पर लार लगायेगा तो अंपायरों को गेंद से खेल शुरू करने से पहले इसे साफ करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app