Sri Lanka vs Pakistan: श्रीलंकाई स्पिनरों ने पाकिस्तान को झकझोरा, 191 पर सात विकेट निकले, 187 रन पीछे

Sri Lanka vs Pakistan: पाकिस्तान ने 7 विकेट खोकर 191 रन बना लिए है। अभी भी 187 रन पीछे है। श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन 378 रन पर सिमट गई।

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 25, 2022 07:26 PM2022-07-25T19:26:16+5:302022-07-25T19:30:12+5:30

Sri Lanka vs Pakistan, 2nd Test SL 378 PAK 191-7 Pakistan trail by 187 runs see video | Sri Lanka vs Pakistan: श्रीलंकाई स्पिनरों ने पाकिस्तान को झकझोरा, 191 पर सात विकेट निकले, 187 रन पीछे

लंका के स्पिनर जयसूर्या और मेंडिस ने मिलकर शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया।

googleNewsNext
Highlightsश्रीलंकाई स्पिनरों ने गाले दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपना दबदबा बढ़ा दिया।दिन की शुरुआत में श्रीलंका ने कुछ उपयोगी रन जोड़े।  निरोशन डिकवेला ने 54 गेंद में 51 रन की पारी खेली।

Sri Lanka vs Pakistan: श्रीलंकाई स्पिनरों ने गाले दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपना दबदबा बढ़ा दिया। श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन 378 रन पर सिमट गई।पाकिस्तान की शुरुआत खराब हुई है। पाकिस्तान ने 7 विकेट खोकर 191 रन बना लिए है। अभी भी 187 रन पीछे है।

दिन की शुरुआत में श्रीलंका ने कुछ उपयोगी रन जोड़े। निरोशन डिकवेला ने 54 गेंद में 51 रन की पारी खेली। अपना 22वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। रमेश मेंडिस ने धमाका कर दिया। लंका के स्पिनर जयसूर्या और मेंडिस ने मिलकर शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। पाकिस्तान सीरीज में 1-0 से आगे है। 

श्रीलंका ने अपने गेंदबाजों की बदौलत पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन सोमवार को यहां अपनी स्थिति मजबूत कर ली। पहले टेस्ट में 342 रन के स्कोर का बचाव करने में नाकाम रहने के कारण आलोचना का सामना कर रहे श्रीलंका के स्पिनरों ने पहली पारी में पाकिस्तान का स्कोर सात विकेट पर 191 रन कर दिया है।

श्रीलंका के पहली पारी के 378 रन से पाकिस्तान की टीम अब भी 187 रन पीछे है। श्रीलंका की ओर से आफ स्पिनर रमेश मेंडिस ने 42 रन देकर तीन विकेट चटकाए। पहले टेस्ट में पदार्पण करने वाले आगा सलमान (62) ही पाकिस्तान की ओर से टिककर खेल पाए। वह दिन की अंतिम गेंद पर प्रबाथ जयसूर्या (59 रन पर दो विकेट) की गेंद पर स्लिप में धनंजय डिसिल्वा को कैच दे बैठे।

कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद टीम में वापसी कर रहे श्रीलंका के तेज गेंदबाज असित फर्नांडो ने पारी की पहली ही गेंद पर अब्दुल्ला शफीक (00) को बोल्ड किया। जयसूर्या ने इसके बाद बड़ी सफलता हासिल की जब पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (16) उनकी गेंद को विकेटों पर खेलकर बोल्ड हो गए।

डिसिल्वा ने इमाम उल हक (32) को पवेलियन भेजा। मेंडिस ने इसके बाद तीन विकेट जल्दी चटकाकर पाकिस्तान का मध्य क्रम ध्वस्त किया। उन्होंने मोहम्मद रिजवान (24) और फवाद आलम (24) को पगबाधा करने के बाद मोहम्मद नवाज (12) को विकेट के पीछे कैच कराया। इससे पहले श्रीलंका ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 315 रन से करते हुए 378 रन बनाए।

तेज गेंदबाज नसीम शाह ने कल के दोनों नाबाद बल्लेबाजों दुनिथ वेलालागे (11) और निरोशन डिकवेला (51) को आउट किया। मेंडिस ने 35 रन बनाकर टीम का स्कोर 350 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और यासिर शाह ने तीन-तीन विकेट चटकाए। दिमुथ करुणारत्ने की पीठ में जकड़न के कारण डिसिल्वा कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। श्रीलंका के टीम मैनेजर महिंदा हलानगोडा ने कहा कि उनका बाकी मैच में खेलना संदिग्ध है।

Open in app