SRH vs MI Score, IPL 2024: 523 रन, चौके और छक्के की बारिश, मुंबई इंडियंस की दूसरी हार, सनराइजर्स हैदराबाद ने खाता खोला

SRH vs MI Live Score, IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ बनाए गए पांच विकेट पर 263 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने में सफल रही। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 27, 2024 11:19 PM2024-03-27T23:19:28+5:302024-03-27T23:24:44+5:30

SRH vs MI Live Score, IPL 2024 Sunrisers Hyderabad won opened account 523 runs rain fours and sixes second defeat Mumbai Indians | SRH vs MI Score, IPL 2024: 523 रन, चौके और छक्के की बारिश, मुंबई इंडियंस की दूसरी हार, सनराइजर्स हैदराबाद ने खाता खोला

photo-ani

googleNewsNext
Highlightsसनराइजर्स के बल्लेबाजों ने शुरू से लेकर आखिर तक ताबड़तोड़ रन बटोरे। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 277 रन बनाए। मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।

SRH vs MI Live Score, IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नया रिकॉर्ड बन गया। चौके और छक्के की बारिश देखने को मिली। आखिरकार सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मार ली और 2024 में पहली जीत दर्ज की। मुंबई को 31 रन से हराया। मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 277 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के चोटी बल्लेबाजों ने तूफानी पारी खेली। सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने शुरू से लेकर आखिर तक ताबड़तोड़ रन बटोरे। मुंबई के खिलाड़ी भी रन की बारिश की। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ बनाए गए पांच विकेट पर 263 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने में सफल रही।

ट्रैविस हेड ने 24 गेंद पर नौ चौकों और तीन छक्के की मदद से 62 रन बनाए जबकि अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद पर 63 रन बनाए जिसमें तीन चौके और सात छक्के शामिल हैं। इन दोनों के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन (34 गेंद पर नाबाद 80 रन, चार चौके, सात छक्के) और एडेन मार्कराम (28 गेंद पर नाबाद 42, दो चौके, एक छक्का) ने 55 गेंद पर 116 रन की अटूट साझेदारी की।

हेड जब पांच रन पर थे तब हार्दिक पंड्या की गेंद पर टिम डेविड ने उनका कैच छोड़ा। ऑस्ट्रेलिया के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 17 वर्षीय क्वेना मफाका पर लगातार दो छक्के और दो चौके जड़कर इसका जश्न मनाया जिससे सनराइजर्स तीन ओवर में 40 रन बनाने में सफल रहा। मफाका बेहद महंगे साबित हुए। उन्होंने चार ओवर में 66 रन लुटाए।

हार्दिक ने इसके तुरंत बाद जसप्रीत बुमराह को आक्रमण पर लगाया और वह स्वयं छोर बदलकर गेंदबाजी के लिए आए। उनकी यह रणनीति कारगर साबित हुई और इस बार डेविड ने मयंक अग्रवाल (11) का कैच लेने में कोई गलती नहीं की। हेड ने हालांकि हार्दिक के इस ओवर में लगातार तीन चौके लगाकर अपना आक्रामक रवैया बरकरार रखा।

उन्होंने गेराल्ड कोएत्जी का स्वागत दो चौके और एक छक्के से करके 18 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस तरह से सनराइजर्स ने पावर प्ले में एक विकेट खोकर 81 रन बनाए। सनराइजर्स का पावर प्ले में यह सर्वाधिक स्कोर है। अभिषेक ने पीयूष चावला पर तीन छक्के जड़े जिससे सनराइजर्स का स्कोर सात ओवर में ही तिहरे अंक में पहुंच गया।

कोएत्जी ने अगले ओवर में हेड के तेवरों पर विराम लगाया लेकिन अभिषेक अपने पूरे रंग में दिखे। उन्होंने मफाका पर लगातार दो छक्के लगाकर 16 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया तथा सनराइजर्स की तरफ से कुछ देर पहले हेड के बनाए गए रिकार्ड को थोड़ा। वह हालांकि अपनी पारी लंबी नहीं खींच पाए और चावला पर एक और छक्का लगाने के प्रयास में मिड विकेट पर कैच दे बैठे।

सनराइजर्स ने 10 ओवर में दो विकेट पर 148 रन बनाए, जो आईपीएल में नया रिकॉर्ड है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के दो बल्लेबाजों क्लासेन और मार्कराम ने जिम्मेदारी संभाली। क्लासेन ने 15वें ओवर में बुमराह पर छक्का लगाकर टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। क्लासेन ने लंबे शॉट खेलना जारी रखा और 23 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

Open in app