भारत को दो द्विपक्षीय श्रृंखला में हराने वाली दक्षिण अफीका की महिला टीम को पांच लाख रैंड का इनाम

By भाषा | Published: April 15, 2021 06:44 PM2021-04-15T18:44:06+5:302021-04-15T18:44:06+5:30

South Africa's women's team, which defeated India in two bilateral series, got a reward of five lakh rand | भारत को दो द्विपक्षीय श्रृंखला में हराने वाली दक्षिण अफीका की महिला टीम को पांच लाख रैंड का इनाम

भारत को दो द्विपक्षीय श्रृंखला में हराने वाली दक्षिण अफीका की महिला टीम को पांच लाख रैंड का इनाम

googleNewsNext

जोहानिसबर्ग, 15 अप्रैल दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम को पिछले महीने भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर दो द्विपक्षीय श्रृंखला जीतने के लिए पांच लाख रैंड की इनामी राशि दी जाएगी। देश के खेल मंत्री नाथी एमथेत्वा ने यह घोषणा की।

दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भारत को 4-1 से हराने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी 2-1 से जीती।

खेल उत्कृष्टता पुरस्कारों के दौरान एमथेत्वा ने घोषणा की कि टीम की सदस्यों के बीच पांच लाख रैंड (26 लाख 28 हजार रुपये) की राशि बराबर बांटी जाएगी।

एमथेत्वा ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी20 श्रृंखला जीतकर (भारत में) इतिहास रचा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय दौरे से पहले टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई जिसका आयोजन पिछले साल आस्ट्रेलिया में किया गया।’’

दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने फरवरी में स्वदेश में पाकिस्तान को टी20 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय दोनों श्रृंखलाओं में 3-0 से हराया जिसके एमथेत्वा ने शानदार प्रदर्शन करार दिया।

कई अन्य खिलाड़ियों को भी 20-20 हजार रैंड की इनामी राशि दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app