सिद्धू ने अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

By भाषा | Published: July 23, 2021 01:34 PM2021-07-23T13:34:30+5:302021-07-23T13:34:30+5:30

Sidhu takes over as State Congress President in presence of Amarinder Singh | सिद्धू ने अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

सिद्धू ने अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

googleNewsNext

चंडीगढ़, 23 जुलाई नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कार्यभार संभालने के बाद क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने कहा कि पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता और प्रदेश इकाई के प्रमुख में कोई अंतर नहीं है।

अमृतसर (पूर्व) से विधायक ने कहा, ‘‘पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता और राज्य इकाई प्रमुख के बीच कोई अंतर नहीं है। पंजाब का हर कांग्रेस कार्यकर्ता आज से पार्टी की प्रदेश इकाई का प्रमुख बन गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app