रोहित शर्मा के 33वें जन्मदिन पर BCCI, मुंबई इंडियंस ने खास अंदाज में किया विश, कोच रवि शास्त्री ने यूं दी शुभकामनाएं

Rohit Sharma turns 33: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के जन्मदिन पर बीसीसीआई, मुंबई इंडियंस और कोच रवि शास्त्री ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

By अभिषेक पाण्डेय | Published: April 30, 2020 10:00 AM2020-04-30T10:00:51+5:302020-04-30T10:00:51+5:30

Rohit Sharma turns 33, BCCI, Mumbai Indians, Ravi Shastri wish him in style | रोहित शर्मा के 33वें जन्मदिन पर BCCI, मुंबई इंडियंस ने खास अंदाज में किया विश, कोच रवि शास्त्री ने यूं दी शुभकामनाएं

रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चार शतक ठोक चुके हैं

googleNewsNext
Highlightsरोहित शर्मा चार आईपीएल खिताब जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैंरोहित शर्मा वनडे में चार दोहरे शतक जड़ने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं

स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस के बीच हिटमैन के नाम से चर्चित रोहित के जन्मदिन पर सोशल मीडिया में उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा है। 30 अप्रैल 1987 को नागपुर में जन्मे रोहित ने पिछले कुछ सालों में अपनी आक्रामक बैटिंग से फैंस को अपना मुरीद बना लिया है। 

खासतौर पर सीमित ओवरों के क्रिकेट में उन्होंने खुद को सबसे बेहतरीन ओपनरों में से एक साबित किया है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह वनडे में तीन दोहरे शतक जड़ चुके हैं, जबकि किसी और बल्लेबाज ने अब तक दो दोहरे शतक भी नहीं लगाए हैं।

30 अप्रैल 1987 को नागपुर में जन्मे रोहित ने भारत के लिए अपना डेब्यू 23 जून 2007 में आयरलैंड के खिलाफ किया था। वह अब तक 32 टेस्ट में 6 शतकों और 10 अर्धशतकों की मदद से 2141, 224 वनडे में 29 शतकों और 43 अर्धशतकों की मदद से 9115 रन और 108 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4 शतकों और 21 अर्धशतकों की मदद से 2773 रन बना चुके हैं।

बीसीसीआई, मुंबई इंडियंस ने खास अंदाज में किया रोहित को विश

रोहित के 33वें बर्थडे पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनकी कोलकाता में खेली गई टेस्ट की शतकीय पारी का वीडियो शेयर करते हुए विश किया है।

अपनी कप्तानी में रोहित ने मुंबई इंडियंस को सर्वाधिक 4 आईपीएल खिताब जिताए हैं। उनकी इस आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान को शानदार अंदाज में बर्थडे विश किया और एक बेहतरीन तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'घड़ी में 12 बजे गए, हम अपने कप्तान, अपने नेता को और ज्यादा बाउंड्री लगाने, और छक्के लगाने और ज्यादा रन बनाने, और रिकॉर्ड बनाने और कई और ट्रॉफियां जीतने की शुभकामनाएं देते हैं।' 

टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने रोहित और उनके परिवार की खुशियों और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने रोहित को सबसे अच्छा इंसान बताते हुए उन्हें हैपी बर्थडे कहा।

इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी रोहित को उनके 33वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं। 

रोहित ने 2015 में रितिका साजदेह से शादी की थी और दिसंबर 2018 में उनकी बेटी समायरा का जन्म हुआ था। वह चार आईपीएल खिताब जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं, रोहित ने ये चारों खिताब मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए जीते।

Open in app