IND vs ENG: जायसवाल ने अंग्रेजों को पिलाया पानी, 9 चौके और 5 छक्के लगाकर किए 100 रन पूरे

By संदीप दाहिमा | Updated: February 17, 2024 16:25 IST

Open in App
1 / 5

टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट में लगाया तीसरा शतक। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शतक लगाया है। जायसवाल तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड के गेंदबाजों पर काल बन कर टूटे। जायसवाल ने दूसरी पारी में 9 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के जड़े। जायसवाल ने स्पिनर हो या तेज गेंदबाज किसी को सम्मान नहीं दिया। जायसवाल इतनी तेजी से रन बना रहे थे कि लोग टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को याद करने लगे।

2 / 5

जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर में खेले गए 7 मैच की 13 पारियों में एक बार नॉट आउट रहे हैं। उन्होंने अब तक 700 से अधिक रन बनाए हैं। टेस्ट में उनका उच्च स्कोर 209 रन हैं। उन्होंने दोहरा शतक इंग्लैंड के खिलाफ इसी सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान लगाया था।

3 / 5

टेस्ट में जायसवाल की एवरेज 62.33 की है। उन्होंने अब तक 1100 से ज्यादा गेंदों को फेस किया है।

4 / 5

टेस्ट में उनकी स्ट्राइक रेट 65.90 की है। 3 शतक, एक दोहरा शतक के साथ दो हाफ सेंचुरी भी जायसवाल के नाम हैं।

5 / 5

टेस्ट में अब तक वह 85 चौके और 18 छक्के लगा चुके हैं।

टॅग्स :यशस्वी जायसवालभारत vs इंग्लैंडटीम इंडियारोहित शर्माRohit Sharma

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या