विराट कोहली भी अब आरसीबी की जीत से काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसी खुशी को विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ सेलिब्रेट करते हुए नजर आए।
अनुष्का अक्सर विराट कोहली और उनके क्रिकेट दौरे पर टीम के साथ जुड़ जाती हैं।
आईपीएल में दो मैचों के बीच ब्रेक के बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट और अनुष्का काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
इससे पहले भी अनुष्का शर्मा को विराट कोहली के साथ आईपीएल के दौरान कई बार स्पॉट किया गया है।
विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा
अनुष्का और विराट ने आरसीबी टीममैट्स के लिए पिछले सप्ताह मुंबई में एक पार्टी की भी मेजबानी की थी।