विराट-अनुष्का समेत सहवाग और दूसरे क्रिकेटर्स ने ऐसे मनाया करवा चौथ का त्योहार, देखें तस्वीरें

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 28, 2018 14:11 IST

Open in App
1 / 6

देश भर में शनिवार (28 अक्टूबर) को करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।

2 / 6

विराट ओर अनुष्का का ये पहला करवा चौथा था। दोनों ने पिछले साल के आखिर में शादी की थी। बता दें कि करवा चौथ के दिन विराट ने विंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक भी जड़ा।

3 / 6

इस मौके पर वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी पत्नी आरती के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। दोनों 2004 में शादी के बंधन में बंधे।

4 / 6

क्रिकेट की दुनिया में टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने भी करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी गीता बसरा खास तस्वीर शेयर की। हरभजन ने 2015 में शादी की थी।

5 / 6

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भी अपनी पत्नी के साथ करवा चौख मनाने की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। उमेश तीसरे मैच में नहीं खेले थे। उमेश और उनकी पत्नी तान्या 2013 में शादी के बंधन में बंधे थे।

6 / 6

टीम इंडिया से बाहर चल रहे सुरेश रैना ने भी इस मौके पर अपनी पत्नी प्रियंका के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। रैना हालांकि शनिवार को देवधर ट्रॉफी के फाइनल में व्यस्त थे। इसके बावजूद उन्होंने करवा चौथ के लिए समय निकाल लिया। रैना और प्रियंका ने 2015 में शादी की थी।

टॅग्स :विराट कोहलीअनुष्का शर्मासुरेश रैनाउमेश यादवहरभजन सिंहवीरेंद्र सहवाग

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या