साल के सबसे चर्चित कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को इटली के हैरिटेज रिसॉर्ट में शादी की थी।
शादी और फिनलैंड में हनीमून के बाद विराट और अनुष्का ने 21 दिसंबर को दिल्ली पहला रिसेप्शन दिया था।
विराट और अनुष्का के रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।
इसके बाद विराट और अनुष्का ने 26 दिसंबर को मुंबई में भी एक रिसेप्शन का आयोजन किया था, जिसमें उसके करीबी और बॉलीवुड कलाकार शामिल हुए थे।
हाल ही में विराट ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें विराट माथे पर उंगली लगाए हुए है।
फिलहाल विराट और अनुष्का स्विट्जरलैंड में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं।
हाल ही में दोनों ने स्विट्जरलैंड से तस्वीरें शेयर की हैं।
फैंस को विराट कोहली जल्दी ही श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज में कमाल करते हुए नजर आने वाले हैं।