T20 World Cup 2024 Record: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 2 जून से हो रही है। भारत अपना पहला ग्रुप मैच 5 जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा। भारतीय टीम को 4 ग्रुप मैच खेलने हैं। अपने ग्रुप में अगर भारतीय टीम शीर्ष 2 टीमों में रहती है तो वह टी20 विश्व कप के सुपर 8 चरण में आगे जाएगी। टी20 विश्व कप के पहले गेम में 2 जून को मेज़बान यूएसए का सामना कनाडा से होगा। फाइनल 29 जून को होगा। ये टूर्नामेंट 2007 में पहली बार खेला गया था। हम यहां उन बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने 2007 से लेकर 2022 तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए। इन दिग्गजों में भारतीय स्टार विराट कोहली भी शामिल हैं।
2024 ICC Men's T20 World Cup: साल 2007 में पहली बार खेले गए टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 265 रन बनाए थे।
साल 2009 में खेले गए टी20 विश्वकप में श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 317 रन बनाए थे।
साल 2010 में खेले गए टी20 विश्वकप में श्रीलंका के महेला जयवर्धने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 302 रन बनाए थे।
साल 2012 में खेले गए टी20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 249 रन बनाए थे।
साल 2014 में खेले गए टी20 विश्वकप में भारत के विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 319 रन बनाए थे।
साल 2016 में खेले गए टी20 विश्वकप में बांग्लादेश के तमीम इकबाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 295 रन बनाए थे।
साल 2021 में खेले गए टी20 विश्वकप में पाकिस्तान के बाबर आजम सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 303 रन बनाए थे।
साल 2021 में खेले गए टी20 विश्वकप में भारत के विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 296 रन बनाए थे।