साक्षी ने किया खुलासा, धोनी से मिलाने में इस क्रिकेटर ने निभाई थी बड़ी भूमिका

आज भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। टीम इंडिया में एंट्री के बाद से ही उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने को लेकर लोगों में दिलचस्पी रही है। धोनी ही नहीं उनकी पत्नी साक्षी भी सोशल मीडिया और फैंस के बीच खूब लोकप्रिय हैं।

साक्षी और धोनी की जोड़ी जब भी फैंस को नजर आती है वे इनकी तस्वीरें लेना या फिर उनसे मिलने का मौका नहीं छोड़ते। लेकिन क्या आपको पता है कि वे कैसे मिले और किस शख्स ने दोनों को मिलाने में अहम भूमिका निभाई।

धोनी और साक्षी ने कभी अपनी लव स्टोरी और पहली मुलाकात को लेकर सार्वजनिक तौर पर खुद कुछ नहीं कहा। हालांकि, धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में उनके इस पहलू का जिक्र जरूर किया गया है।

फिल्म के अनुसार धोनी और साक्षी की मुलाकात दिसंबर 2007 में कोलकाता के ताज बंगाल होटल में हुई थी। वहां, भारतीय क्रिकेट टीम तब ठहरी हुई थी और साक्षी इस होटल में इंटर्न थीं। साक्षी और धोनी की जिस दिन दोनों की मुलाकात हुई वो दिन साक्षी का उस होटल में आखिरी दिन था।

साक्षी के जाने के बाद धोनी ने मैनेजर से उनका नंबर मांगा और उन्हें मैसेज किया। इसके बाद दोनों के बीच बातें शुरू हुईं और लगभग 2 महीने बाद मार्च 2008 में दोनों ने एक- दूसरे को डेट करना शुरू किया।

धोनी ने इसके बाद 4 जुलाई 2010 को साक्षी से शादी की। इन दोनों की एक बेटी भी है। जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को हुआ था और अपने वे भी फैंस के बीच खूब लोकप्रिय हैं।

वैसे, फिल्म में जो कुछ दिखाया गया है उससे आगे एक और राज भी है जिसका खुलासा साक्षी ने किया है। हाल में साक्षी ने अपना 30वां जन्मदिन मनाया और इसी मौके की एक तस्वीर शेयर करते हुए साक्षी ने बताया कि उनके और धोनी के बीच मुलाकात के पीछे किस शख्स का हाथ था।

साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर रॉबिन उथप्पा और उनकी पत्नी के साथ फोटो शेयर करते हुए खुलासा किया कि धोनी और उनके साथ होने में उथप्पा का बहुत योगदान है। साक्षी ने उथप्पा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस इंसान को धन्यवाद, इनके कारण माही और मैं साथ हैं।