Nicholas Pooran WI vs AFG, T20 World Cup 2024: निकोलस पूरन आज अलग मूड में थे। छक्कों और चौके की बारिश कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। 53 गेंद में 98 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 8 छक्के शामिल हैं। अजमतुल्लाह उमरजई को कूट डाला। एक ओवर में 36 रन बना डाले।
पूरन ने अपनी पारी के दौरान अजमतुल्लाह उमरजई के एक ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाया। इस ओवर में कुल 36 रन बने, जिसमें 5 नोबॉल, 5 वाइड और चार लेगबाई भी शामिल हैं। इस तरह से यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे महंगे ओवरों में शामिल हो गया।
पूरन और जॉनसन चालर्स ने पावरप्ले में जमकर रन बटोरे और एक विकेट पर 92 रन बनाकर रिकॉर्ड बनाया। करीम जनत के ओवर में एक अतिरिक्त रन शामिल था, जबकि उमरज़ई के ओवर में 10 अतिरिक्त रन (5 वाइड, एक नो-बॉल और चार लेग बाई) शामिल थे।
वेस्टइंडीज का 92/1 टी20 विश्व कप में पावरप्ले का सर्वोच्च स्कोर भी है, जो 2014 में सिलहट में आयरलैंड के खिलाफ नीदरलैंड के 91/1 से बेहतर है।
T20I में उच्चतम पावरप्ले स्कोरः 102/0 - दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023, 98/4 - वेस्टइंडीज बनाम एसएल, कूलिज, 2021, 93/0 - आईआरई बनाम वेस्टइंडीज, सेंट जॉर्ज, 2020, 92/1 - वेस्टइंडीज बनाम एएफजी, ग्रोस आइलेट, 2024।
T20I में एक ओवर में सर्वाधिक रनः 36 - युवराज सिंह (भारत) बनाम स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड), डरबन, 2007, 36 - कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) बनाम अकिला धनंजय (श्रीलंका), कूलिज, 2021, 36 - रोहित शर्मा और रिंकू सिंह (IND) बनाम करीम जनत (AFG), बेंगलुरु, 2024, 36 - दीपेंद्र सिंह ऐरी (एनईपी) बनाम कामरान खान (क्यूएटी), अल अमेरात, 2024, 36 - निकोलस पूरन और जॉनसन चार्ल्स (वेस्टइंडीज) बनाम अजमतुल्लाह उमरजई (एएफजी), सेंट लूसिया, 2024।