मुंबई इंडियंस की जीत के बाद मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में पार्टी का आयोजन किया गया। इसके बाद टीम के खिलाड़ी खुली बस में फैंस के बीच पहुंचे।
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई को एक रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था।
चौथा आईपीएल खिताब जीतकर लौटी मुंबई इंडियंस की टीम काफी खुश नजर आई।
खिताब जीतने के बाद मुंबई की पूरी टीम मुंबईकरों के साथ इस जीत को सेलिब्रेट किया।
मुंबई इंडियंस की पूरी टीम खुली बस में फैंस के बीच पहुंची और जीत का जश्न मनाया।
मुंबई इंडियंस की बस पेडर रोड और मरीन ड्राइव होते हुए नरीमन प्वाइंट स्थित होटल ट्राइडेंट तक गई।
जश्न मनाते हुए मुंबई की टीम ने करीब छह किलोमीटर का सफर तय किया। इस बीच वे फैंस से हाथ मिलाते नजर आए।
मुबई इंडियंस की टीम ने वापस मुंबई पहुंचने पर फैंस के साथ जीत का जश्न मनाया।
जश्न के दौरान खिलाड़ियों ने फैंस के साथ सेल्फी भी ली।
अपने चहेते खिलाड़ियों को देखने के लिए मुंबई की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी थी।