भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी क्रिकेट से ब्रेक पर हैं और फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं।
धोनी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ नए साल का जश्न मनाने हिल स्टेशन गए थे, जहां उन्होंने जीवा के साथ मिलकर स्नोमैन बनाया।
एमएस धोनी और जीवा का स्नोमैन बनाते हुए वीडियो साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव किया।
वीडियो में भारत के पूर्व कप्तान को बेटी जीवा की मदद से एक स्नोमैन को आकार देते हुए देखा जा सकता है।
साक्षी के इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करने के बाद कई फैंस ने उसे डाउनलोड कर लिया और फिर शेयर किया।
फैंस को धोनी और जीवा का यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है।
इससे पहले साक्षी धोनी ने एक जनवरी को अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह एमएस धोनी के साथ नजर आ रही हैं।