अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं, बल्कि अब IPL ही खेलना चाहते हैं महेंद्र सिंह धोनी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 18, 2020 5:06 PM

Open in App
1 / 10

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) को कोरोना वायरस के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

2 / 10

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल स्थगित होने के बाद चेन्नई से रांची लौट चुके हैं। अब जब आईपीएल को अगले नोटिस तक के लिए टाल दिया गया है, धोनी के संन्यास की चर्चा फिर से शुरू हो गई है।

3 / 10

धोनी विश्व कप-2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। माना जा रहा है कि उनके लिए टीम इंडिया में वापसी का एकमात्र विकल्प था।

4 / 10

अब आईपीएल टूर्नामेंट पर अनिश्चितता चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के भविष्य पर सवाल उठा रही है।

5 / 10

धोनी ने बीते नौ महीने तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि टीम इंडिया में वापसी करने के लिए उन्हें आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

6 / 10

यह अनुमान लगाया जा रहा है कि धोनी कभी भी संन्यास लेने की कगार पर हैं।

7 / 10

लॉकडाउन के दौरान धोनी परिवार को पर्याप्त समय दे रहे हैं। साथ ही वह अपनी फिटनेस पर भी काफी मेहनत कर रहे हैं।

8 / 10

धोनी के एक करीबी दोस्त ने कहा कि माही अगले 3 साल तक आईपीएल खेलने के लिए उत्सुक हैं।

9 / 10

इसके अलावा धोनी झारखंड के खेल क्षेत्र के विकास के लिए काम करना चाहते हैं।

10 / 10

Sportskeeda की एक रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने बताया कि धोनी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक धोनी ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर भारत में वापसी करने के लिए चल रही बहस को गलत बताया है।

टॅग्स :एमएस धोनीभारतीय क्रिकेट टीमइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या