हाल ही में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शादी समारोह की तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में साक्षी पति धोनी के साथ बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं।
साक्षी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रियल लाइफ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
कुछ समय पहले ही में साक्षी ने जंगल सफारी की भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
इस वेकेशन पर साक्षी के साथ उनके पति धोनी और उनके कुछ दोस्त भी मौजूद थे।
फिलहाल साक्षी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं इन तस्वीरों में साक्षी और धोनी दूल्हा-दुल्हन के साथ नजर आ रहे हैं।
फैंस धोनी और साक्षी की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद करते हैं और उनकी इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
धोनी भले ही अभी क्रिकेट से दूर हैं मगर सोशल मीडिया पर उनकी फैन फोल्लोइंग जबरदस्त है।