अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और व्यस्त हो गए हैं।
झारखंड के रांची में एमएस धोनी ने ऑर्गेनिक खेती शुरू कर दी है।
रांची बाजार में ऑर्गेनिक गोभी की मांग तेज हो गई है। फार्म हाउस पर मटर, टमाटर, गोभी सहित कई सब्जी उगा रहे हैं।
कई कृषि विशेषज्ञ से धोनी सीख रहे हैं। युवाओं को रोजगार दे रहे हैं। खेती के प्रति काफी गंभीर हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान डेयरी में भी हाथ अजमा रहे हैं। पंजाब और हरियाणा से 60 गायें लाई गई हैं।
महेंद्र सिंह धोनी मशहूर कड़कनाथ मुर्गे की फॉर्मिंग करेंगे। 2000 चूजों का आर्डर दे दिया है।
गाय का दूध भी निकाला जा रहा है, जो 55 रूपए लीटर बेचा जा रहा है, रोजाना 300 लीटर दूध धोनी के डेयरी फार्म से निकल रहा है।