क्रिस गेल ने जब T20 पारी में बनाया था सर्वाधिक छक्कों का विश्व रिकॉर्ड, टॉप 5 की लिस्ट में एक भारतीय बल्लेबाज भी शामिल

आज ही के दिन यानी 12 दिसंबर को, साल 2017 में दुनिया के घातक बल्लेबाजों में शुमार क्रिस गेल ने बाग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में टी20 पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड को बनाया था।

किस गेल ने सर्वाधिक 18 छक्कों का नया कीर्तिमान रंगपुर राइडर्स की ओर से खेलते हुए डायनामाइट्स के खिलाफ ढाका में बनाया था। इस दौरान गेल ने 69 गेंदों पर नाबाद 146 रन बनाए थे, जिसमें 18 छक्कों के अलावा 5 चौके शामिल थे।

गेल ने अपनी इस पारी की बदौलत अपनी टीम को बांग्लादेश प्रीमियर लीग का खिताब जिताया था। इससे पहले टी20 की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी गेल के ही नाम दर्ज था।

उन्होंने साल 2013 में बेंगलुरु में RCB की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 17 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। गेल ने तब 66 गेंदों पर नाबाद 175 रन बनाए थे, जो कि टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड भी है। इस पारी में उन्होंने 13 चौके भी गलाए थे।

टी20 पारी में गेल के बाद सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में भारत के भारतीय बल्लेबाज पुनीत बिष्ट का नाम आता है। बिष्ट ने मेघालय के लिए खेलते हुए इसी साल जनवरी में ये कमाल मिजोरम के खिलाफ 17 छक्के लगाए थे। उन्होंने अपनी इस पारी में 146 रन बनाए, जिसमें 6 चौके भी शामिल थे।

इसी लिस्ट में इंग्लैंड के ग्राहम नेपियर, श्रीलंका के दसुन शनका, और अफगानिस्तान के जजई 16-16 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं। नेपियर ने ये कमाल 2008 में, शनका ने 2016 में और जजई ने साल 2019 में किया था। उसके बाद 15 छक्कों के साथ क्रिस गेल फिर से 5वें स्थान बने हुए हैं। उन्होंने ये कारनाम समरसेट के लिए केंट के खिलाफ खेलते हुए किया था।