Ranji Trophy: मयंक अग्रवाल का दोहरा शतक, कर्नाटक ने केरल पर बढ़त बनाई

Ranji Trophy Day 3 Highlights - Marathi News | ranji-trophy-day-3-highlights | Latest cricket Photos at Lokmat.com

भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल के नाबाद दोहरे शतक की मदद से कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच ने गुरुवार को यहां केरल के खिलाफ पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। कर्नाटक ने सुबह दो विकेट पर 137 रन से आगे खेलते हुए कप्तान अग्रवाल के 360 गेंदों पर बनाए गए 208 रन की मदद से तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 410 रन बनाए। केरल ने अपनी पहली पारी में 342 रन बनाए थे। (फोटो- इंस्टाग्राम)

Ranji Trophy 2023 - Marathi News | ranji-trophy-2023 | Latest cricket Photos at Lokmat.com

अग्रवाल ने अपनी पारी में 17 चौके और पांच छक्के लगाए। उन्होंने एसजे निकिन जोस (54) के साथ 151 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। इन दोनों के अलावा श्रेयस गोपाल ने 48 रन का योगदान दिया। अग्रवाल और गोपाल ने पांचवें विकेट के लिए 93 रन जोड़े। (फोटो- इंस्टाग्राम)

Ranji Trophy teams - Marathi News | ranji-trophy-teams | Latest cricket Photos at Lokmat.com

स्टंप उखड़ने के समय विकेटकीपर बल्लेबाज बीआर शरत 47 और शुभांग हेगडे आठ रन पर खेल रहे थे। उधर पुदुचेरी में झारखंड ने मेजबान टीम के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पुदुचेरी के 231 रन के जवाब में झारखंड ने अपनी पहली पारी में 412 रन बनाए। (फोटो- इंस्टाग्राम)

ranji trophy schedule - Marathi News | ranji-trophy-schedule | Latest cricket Photos at Lokmat.com

उसकी तरफ से विराट सिंह ने 124 और सौरभ तिवारी ने 116 रन का योगदान दिया। पुदुचेरी के लिए सागर उदेशी ने 118 रन देकर आठ विकेट लिए। पुदुचेरी ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 89 रन बनाए थे। (फोटो- इंस्टाग्राम)

ranji trophy match - Marathi News | ranji-trophy-match | Latest cricket Photos at Lokmat.com

दिल्ली में खेले जा रहे ग्रुप सी के एक अन्य मैच में गोवा ने सेना के 175 रन के जवाब में अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 483 रन बनाकर घोषित की। सेना ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 139 रन बनाए थे। (फोटो- इंस्टाग्राम)

ranji trophy points table 2023 - Marathi News | ranji-trophy-points-table-2023 | Latest cricket Photos at Lokmat.com

उसकी तरफ से रवि चौहान ने नाबाद 68 और एसजी रोहिला ने 52 रन बनाए। जोधपुर में छत्तीसगढ़ में राजस्थान के खिलाफ 430 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 111 रन बनाए हैं और वह अभी लक्ष्य से 319 रन पीछे है। (फोटो- इंस्टाग्राम)

Ranji Trophy Mayank Agarwal - Marathi News | ranji-trophy-mayank-agarwal | Latest cricket Photos at Lokmat.com

राजस्थान ने अपनी पहली पारी में 360 रन बनाकर छत्तीसगढ़ को 199 रन पर आउट कर दिया था। राजस्थान ने अपनी दूसरी पारी तीन विकेट पर 268 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। उसकी तरफ से महिपाल लोमरोर ने 123 रन की शतकीय पारी खेली। (फोटो- इंस्टाग्राम)