गंभीर से पहले पॉलिटिक्स की पिच पर बैटिंग कर चुके हैं ये क्रिकेटर, जानें कौन-कौन हैं शामिल

दिसंबर 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले गौतम गंभीर बीजेपी में शामिल हो गए है। गंभीर ने दिल्ली में वित्त मंत्री अरुण जेटली और केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली।

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू साल 2004 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने अमृतसर से आम चुनाव लड़ा और जीता। 2016 में इन्हें पंजाब से राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया, लेकिन उन्होंने इस्तीफा देकर पार्टी छोड़ी दी और 2017 में कांग्रेस में शामिल हो गए।

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली लोक भारती पार्टी में शामिल हुए और उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इन्होंने लोक भारती पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मुंबई के विक्रोली से 2009 का विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। इसके बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली।

पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी भी राजनीति में एंट्री कीथी। उन्होंने 1971 में राव बीरेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली विशाल हरियाणा पार्टी के लिए चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। इसके बाद 1991 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर भोपाल से आम चुनाव लड़ा, लेकिन वहां भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्‍मद अजहरुद्दीन ने साल 2009 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। अजहरुद्दीन ने भारतीय आम चुनाव 2009 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से संसद सदस्य बनने के लिए जीत हासिल की।

क्रिकेट ग्राउंड पर अपनी स्विंग से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले प्रवीण कुमार भी राजनीतिक में हाथ आजमा चुके हैं। प्रवीण ने साल 2016 में सपा ज्वाइन किया था।

1983 विश्व कप जितने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे कीर्ति आजाद ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में बिहार के दरभंगा से जीत दर्ज की। हालांकि उन्होंने दिसंबर 2015 में बीजेपी से निष्कासित होने के बाद फरवरी 2019 में कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

मोहम्मद कैफ ने साल 2014 में कांग्रेस ज्वाइन किया और उत्तर प्रदेश के फूलपुर से चुनाव लड़ा, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा।

चेतन चौहान भाजपा के एक सदस्य और दो बार साल 1991 और 1998 में उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट से सांसद चुने गए है। हालांकि 1996, 1999 और 2004 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। अगस्त 2018 में चेतन चौहान को उत्तर प्रदेश में युवा और खेल मंत्री बनाया गया था।