कपिल देव बन गए 'कटप्पा', इस नए लुक ने युवा क्रिकेटर्स को भी पछाड़ा

कोरोना वायरस के चलते भारत में 3 मई तक का लॉकडाउन जारी है। संक्रमण से बचाव के लिए सभी लोग अपने ही घरों में कैद हैं। इस बीच कुछ खिलाड़ी अपनी पुरानी तस्वीर, तो कुछ खुद ही अपने बाल काटकर दूसरों को चैलेंज भी कर रहे हैं।

लॉकडाउन के बीच महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने खुद अपने बालों को ट्रिम किया, तो दूसरी ओर पूर्व कप्तान कपिल देव ने भी अपना नया लुक फैंस के साथ साझा कर दिया है।

इस तस्वीर में कपिल देव ने सिर को पूरा गंजा कर लिया है।

देखते ही देखते कपिल देव का ये नया लुक वायरल हो गया और कुछ फैंस उनकी तुलना रजनीकांत, कटप्पा तो कुछ थानोस से करने लगे।

कपिल देव का ये नया लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

कपिल देव ने 131 टेस्ट मैचों में 8 शतक और 27 अर्धशतक की मदद से 5248 रन बनाए। वहीं 225 वनडे की 198 पारियों में 39 बार नाबाद रहते 3783 रन ठोके। इस दौरान उन्होंने 1 शतक, 14 अर्धशतक भी जड़े।

कुछ लोग उनकी तुलना फिरोज खान से भी करने लगे।

भारत को अपनी कप्तानी में वनडे विश्व कप जिताने वाले कपिल देव पर जल्द फिल्म 83 भी आने वाली है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।

कपिल देव ने 131 टेस्ट मैचों में 8 शतक और 27 अर्धशतक की मदद से 5248 रन बनाए। वहीं 225 वनडे की 198 पारियों में 39 बार नाबाद रहते 3783 रन ठोके। इस दौरान उन्होंने 1 शतक, 14 अर्धशतक भी जड़े।