IPL नीलामी 2018: धवन, गेल, रहाणे सहित ये हैं इस साल के 16 मार्की खिलाड़ी

महेंद्र सिंह धोनी कह चुके हैं कि सीएसके हर संभव अश्विन को खरीदने की कोशिश करेगी।

ब्रिस्बेन विवाद के बावजूद स्टोक्स पर पैसे बरसने की उम्मीद है।

ड्वेन ब्रावो पर चेन्नई सुपरकिंग्स एक बार फिर दांव लगा सकती है।

शिखर धवन पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे।

दक्षिण अफ्रीका को डु प्लेसिस को बेहतरीन टी20 बैट्समैन में गिना जाता है।

गंभीर को इस बार केकेआर द्वारा रिटेन नहीं करना सभी को चौंका गया।

पिछला सीजन खराब रहने के बावजूद गेल पर हर टीम की नजर होगी।

हरभजन सिंह पिछले सीजन तक मुंबई इंडियंस के साथ थे।

इंग्लैंड के जो रूट पहली बार आईपीएल नीलामी प्रक्रिया के हिस्सा होंगे।

सनराइजर्स की ओर से विलियमसन ने पिछली बार 7 मैचों में 256 रन बनाए थे।

पोलार्ड ने पिछले साल 385 रन बनाए थे। मुंबई एक बार फिर उन पर दांव लगा सकती है।

ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल भी टॉप मार्की खिलाड़ी में शामिल हैं।

ठोस बल्लेबाजी वाले अजिंक्य रहाणे की बेस प्राइस 2 करोड़ है।

दुनिया के कई लीग में खेल चुके शाकिब बेहतरीन ऑलराउंडर माने जाते हैं।

बेहतरीन तेज गेंदबाज स्टार्क को खरीदने की कोशिश सभी टीमों की होगी।

टीम इंडिया में वापसी का मौका खोज रहे युवराज के लिए ये आईपीएल अहम होगा।