IPL 2024 Auction: 5 विदेशी खिलाड़ी पर 10 टीम की नजर, नीलामी में बरसेंगे पैसा!, जानें क्या है बेस प्राइस और क्या है खासियत

IPL 2024 Auction: 19 दिसंबर 2023 को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी होगी। पिछले महीने कई खिलाड़ियों को रिलीज़ करने के बाद 10 फ्रेंचाइजी खाली स्लॉट भरने और अंतिम रूप देने की कोशिश करेंगी। अधिकतम 30 विदेशी स्लॉट भरे जाने हैं। टीमें हाल ही में संपन्न एकदिवसीय विश्व कप से प्रेरणा ले सकती हैं।

IPL 2024 Auction TRAVIS HEAD: विश्व कप फाइनल के नायक और ऑस्ट्रेलिया का शीर्ष क्रम का बल्लेबाज ट्रेविस हेड सबसे आक्रामक खिलाड़ियों में से एक है और हाल के दिनों में उसने भारतीय परिस्थितियों में खेलने की अपनी क्षमता दिखाई है। 22 T20I पारियों में हेड ने 146.17 की स्ट्राइक रेट से 554 रन बनाए हैं। 2021 के बाद से टी20 में 142 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। दो करोड रुपए के आधार मूल्य वर्ग में शामिल हैं।

IPL 2024 Auction GERALD COETZEE: दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों में तेज़ गेंदबाज़ गेराल्ड कोएत्ज़ी पर कई टीम की नजर है। वनडे विश्व कप में अपने हालिया कारनामों को देखते हुए 23 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी नीलामी के दौरान आकर्षण का केंद्र रहेंगे। टी20 में स्ट्राइक रेट 14.5 है। हर 14 गेंदों पर एक विकेट लिया है।

IPL 2024 Auction HARRY BROOK: इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाज हैरी ब्रूक आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) टीम का हिस्सा थे। ब्रूक का 2021 के बाद से बीच के ओवरों में 140 से अधिक का स्ट्राइक रेट है। उन्होंने 494 रन बनाए हैं। 21 पारियों में 141.54 की स्ट्राइक रेट से रन है।

IPL 2024 Auction DARYL MITCHELL: न्यूजीलैंड का ऑलराउंडर डेरिल मिशेल अपनी बल्लेबाजी क्षमता के दम पर किसी भी टीम में जगह बना सकता है। 2021 के बाद से सभी टी20 में स्ट्राइक रेट 140 से ज्यादा का है। मिचेल स्पिन गेंदबाजी को अच्छी तरह से खेलते हैं। भारत के खिलाफ हालिया एकदिवसीय विश्व कप शतक जमाया। कीवी टीम के कई आईपीएल फ्रेंचाइजी को आकर्षित करने की संभावना है।

IPL 2024 Auction GUS ATKINSON: इंग्लैंड के आगामी टी20 स्टार गस एटकिंसन एक और हिट-द-डेक गेंदबाज हैं, जिनका उपयोग पारी के मध्य और डेथ ओवरों में किया जाएगा। इस खिलाड़ी पर पैसों की बारिश हो सकती है। कई टीम की नजर में हैं। कुछ अनजान खिलाड़ी भी फ्रेंचाइजी का ध्यान खींचने में सफल हो सकते हैं। इनमें इंग्लैंड के टॉम कोहलर कैडमोर भी शामिल हैं जिनका आधार मूल्य 40 लाख रुपए है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज को अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है।

IPL 2024 Auction Rachin Ravindra: सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, उनमें न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र भी शामिल हैं जिनका आधार मूल्य 50 लाख रुपए है। विश्व कप में रनों की बारिश कर दी थी। दक्षिण अफ्रीका के रासी वान डेर डुसेन फ्रेंचाइजी का ध्यान खींच सकते हैं। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा का आधार मूल्य 1.5 करोड़ रुपए है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका भी अच्छी कीमत हासिल कर सकते हैं। आईपीएल में ही खेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों शिवम मावी, कार्तिक त्यागी और कमलेश नागरकोटी को 20 से 30 लाख रुपए आधार मूल्य के वर्ग में रखा गया है।

IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 19 दिसंबर को दुबई में होने वाली नीलामी में 77 स्थान के लिए कुल 333 खिलाड़ी शामिल होंगे जिनमें भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव, हर्षल पटेल और शार्दुल ठाकुर भी शामिल हैं जिन्हें दो करोड रुपए के सर्वाधिक आधार मूल्य वर्ग में रखा गया है। हर्षल को दो साल पहले आईपीएल नीलामी में 10.75 करोड रुपए की मोटी धनराशि में खरीदा गया था। आईपीएल संचालन परिषद ने फ्रेंचाइजी को 1166 खिलाड़ियों की सूची सौंपी थी। फ्रेंचाइजी की सलाह के बाद इन खिलाड़ियों की संख्या 333 कर दी गई। इनमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों के भी हैं। इस नीलामी में सभी 10 फ्रेंचाइजी कुल 262.95 करोड़ रुपए खर्च कर सकती हैं। जो 77 स्थान उपलब्ध है उनमें से 30 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।  (सभी फोटो सोशल मीडिया)