IPL 2022: सीजन में अब तक के शीर्ष 5 सबसे बड़े छक्के, एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 9, 2022 22:56 IST

Open in App
1 / 7

इंडियन प्रीमियर लीग हमेशा एक ऐसा टूर्नामेंट रहा है जहां दर्शकों ने कई बड़े छक्के देखे हैं। यहां आईपीएल 2022 के कुछ क्षण हैं, जहां बल्लेबाजों ने गेंद पर कोई दया नहीं दिखाई और कुछ बड़े छक्के लगाए।

2 / 7

लियाम लिविंगस्टोनः पंजाब किंग्स के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन घातक फॉर्म में हैं। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मोहम्मद शमी की गेंद पर 117 मीटर लंबा छक्का लगाया। 

3 / 7

डेवाल्ड ब्रेविसः मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस पहले ही अपनी दमदार हिटिंग से सभी क्रिकेट प्रशंसकों को प्रभावित कर चुके हैं। पंजाब किंग्स के राहुल चाहर को 112 मीटर का छक्का लगाया था।

4 / 7

निकोलस पूरनः सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज निकोलस पूरन जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए जाने जाते हैं। दिल्ली के एनरिक नॉर्टजे के खिलाफ 108 मीटर का एक शक्तिशाली छक्का लगाया।

5 / 7

जोस बटलरः राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर वर्तमान में आईपीएल 2022 के सबसे खूंखार बल्लेबाज हैं। तीन तेज शतकों के साथ अंग्रेज ने दिल्ली के शार्दुल ठाकुर के खिलाफ 107 मीटर का विशाल छक्का भी लगाया।

6 / 7

लियाम लिविंगस्टोनः पंजाब किंग्स के बल्लेबाज ने अपनी शानदार हिटिंग से इस सूची में दो बार जगह बनाई। सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार तेज गेंदबाज उमरान मलिक के खिलाफ 106 मीटर छक्के के लिए एक और गेंद को स्टैंड पर भेज दिया। (photo-ani)

7 / 7

राजस्थान के जोस बटलर 37 छक्का लगा चुके हैं।

टॅग्स :आईपीएल 2022जोस बटलरराजस्थान रॉयल्समुंबई इंडियंसIPLबीसीसीआईपंजाब किंग्ससनराइजर्स हैदराबाद
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या