IPL 2022: 10 टीम, 70 लीग मैच, टीम का कप्तान कौन-कौन, 26 मार्च को पहला मैच, यहां जानें सबकुछ, देखें

मुंबई इंडियंसः कप्तान रोहित शर्मा, 5 बार चैंपियन।

चेन्नई सुपर किंग्सः कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, 4 बार चैंपियन टीम।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी)- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसी को अपनी टीम का नया कप्तान नियुक्त किया। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे डु प्लेसी को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपा जाना लगभग तय था क्योंकि विराट कोहली ने लगभग एक दशक तक टीम की अगुआई करने के बाद पिछले सत्र के बाद कप्तानी छोड़ने की घोषणा की थी। कोहली की कप्तानी में टीम आईपीएल खिताब जीतने में नाकाम रही।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन कप्तान, एक बार चैंपियन।

लखनऊ सुपर जायंट्सः नई टीम और नए कप्तान, केएल राहुल दिखाएंगे दम खम।

गुजरात टाइटन्सः पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे हार्दिक पंड्या, मुंबई इंडियंस के लिए खेलते रहे हैं।

सनराइजर्स हैदराबादः केन विलियम्सन फिर संभालेंगे कप्तानी। 2 बार की चैंपियन टीम।

दिल्ली कैपिटल्सः आर पंत पहली बार टीम को अपनी कप्तानी में ट्रॉफी दिलाएंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्सः दो बार की चैंपियन टीम। पहली बार श्रेयस अय्यर कप्तानी संभालेंगे।

पंजाब किंग्सः टीम ने अभी तक खिताब नहीं जीती। पहली बार मयंक अग्रवाल को कप्तान बनाया गया है। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए पंजाब किंग्स का कप्तान नियुक्त किया गया। वर्ष 2011 में आईपीएल में पर्दापण करने वाले अग्रवाल ने पिछले दो सत्र में 400 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के लिए 19 टेस्ट में चार शतक की मदद से 1429 रन बनाए हैं। उन्होंने पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय भी खेले हैं।