IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी यूं ही नहीं कहलाते 'थाला', जानिए कौन से 10 रिकॉर्ड्स बना देते हैं महान...

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी। भले ही इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस की जीत की संख्या सबसे अधिक है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स का फाइनल में रिकॉर्ड सबसे शानदार रहा है।

वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास आईपीएल फाइनल में सबसे अधिक बार खेलने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 12 में से 9 आईपीएल फाइनल खेले हैं। उन्होंने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम के फाइनल में खेला था।

टी20 क्रिकेट में धोनी ने खुद को बेहतरीन मैच विनर साबित किया है। वह आईपीएल में 65 बार सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के नाम आईपीएल में सर्वाधिक 209 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है। इसके अलावा उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 297 चौके लगाए हैं।

धोनी सर्वाधिक 190 आईपीएल मैचों में कप्तानी करने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं। 'मैन ऑफ द मैच' के मामले में भी धोनी सबसे आगे हैं। उन्हें आईपीएल में इस खिताब से 17 बार सम्मानित किया जा चुका है।

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए, धोनी ने 64 पारियों में 1803 रन बनाए हैं।

धोनी ने 3, 4, 5, 6 और 7 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाए हैं।

धोनी ने प्रति आईपीएल सीजन में कम से कम 280 रन बनाए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने 190 आईपीएल मैचों में 42.21 की औसत से 65 बार नाबाद रहते हुए 4432 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 23 अर्धशतक भी जड़े हैं।

कप्तान के रूप में, धोनी ने 174 मैचों में 104 जीत दर्ज की है। उन्हें 'थाला' के नाम से भी जाना जाता है। धोनी को 'थाला' के नाम से भी जाना जाता है। ये शब्द थालाइवर से बना है। तमिल में थालाइवर का अर्थ नेता होता है। इसके अलावा भी इसके कई अर्थ हैं, जैसे कि किसी दल का नेतृत्व करने वाला, विषम परिस्थितियों से लड़ कर सफलता को छूने वाला। ऐसा व्यक्ति जो कि अपने सादेपन के लिए जाना जाता हो।