गौतम गंभीर रिटेन नहीं हुए। गंभीर को 2011 में केकेआर ने तब सबसे ज्यादा 11.04 करोड़ में खरीदा था फिर 2014 में रिटेन भी किया।
शुरू के तीन सीजन केकेआर के साथ खेलने के बाद क्रिस गेल 2011 में आरसीबी से जुड़े। 2014 में रिटेन हुए लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ
किंग्स इलेवन पंजाब ने ग्लैन मैक्सवेल को भी रिटेन करने की जहमत नहीं उठाई। उन्हें 2014 में पंजाब ने खरीदा था।
शिखर धवन पर भी सनराइजर्स हैदराबाद के मालिकों ने भरोसा नहीं दिखाया। हैदराबाद के लिए 75 मैचों में धवन ने 2271 रन बनाए हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने अजिंक्य रहाणे को नहीं किया रिटेन। रहाणे आआर के साथ 2012 में जुड़े थे।
CSK ने भी अश्विन पर फिलहाल पैसा खर्च करने की जहमत नहीं उठाई। अश्विन 2008 से चेन्नई से जुड़े थे।