6, 6, 6, 6, 6, शुभमन गिल ने बल्ले से निकाली अंग्रेजों की हवा, जड़ा शतक बनाया ये रिकॉर्ड

IND vs ENG: इंग्लैंड को 218 रन पर समेटने के बाद भारत ने पहली पारी में शुभमन गिल और रोहित शर्मा के शानदार शतकों की मदद से अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। (फोटो- इंस्टाग्राम)

दूसरे दिन लंच से पहले रोहित और गिल ने शतक जड़े। लंच तक गिल 101 और रोहित 100 रन बनाकर खेल रहे थे। (फोटो- इंस्टाग्राम)

रोहित ने अपनी पारी में 3 छक्के और 13 चौके लगाए। गिल ने 5 छक्के उड़ाए और 10 चौके जड़े। (फोटो- इंस्टाग्राम)

इससे पहले यशस्वी जायसवाल (58 गेंद में 57 रन, पांच चौके, तीन छक्के) ने अर्धशतक जड़ा था। यशस्वी जायसवाल और रोहित ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई थी। (फोटो- इंस्टाग्राम)

पहले विकेट के लिए 104 रन की तेजतर्रार साझेदारी करके भारत को दोनों खिलाड़ियों ने पहले दिन ही मजबूत कर दिया था। भारत को रोहित और जायसवाल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। (फोटो- इंस्टाग्राम)

रोहित ने मार्क वुड पर चौके से खाता खोलने के बाद इस तेज गेंदबाज की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा। रोहित को 20 रन के निजी स्कोर पर जेम्स एंडरसन की गेंद पर मैदानी अंपायर ने विकेट के पीछे कैच आउट करार दिया था लेकिन डीआरएस लेने पर उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा क्योंकि गेंद पैड से लगकर गई थी। जायसवाल ने धीमी शुरुआत के बाद ऑफ स्पिनर शोएब बशीर का स्वागत चार गेंद में तीन छक्कों के साथ किया। (फोटो- इंस्टाग्राम)

जायसवाल ने बशीर पर लगातार दो चौकों के साथ 56 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और 21वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। वह हालांकि अगली गेंद पर एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में फोक्स के हाथों स्टंप हो गए। (फोटो- इंस्टाग्राम)