ICC Test Ranking 2024: टॉप-10 में कोहली, केन, रूट और स्मिथ क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 3, 2024 17:16 IST

Open in App
1 / 8

ICC Test Ranking 2024: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन के बाद जारी ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में चार पायदान आगे नौवें स्थान पर पहुंच गये।

2 / 8

ICC Test Ranking 2024: विराट कोहली 2022 में शीर्ष 10 से बाहर हो गये थे लेकिन पिछले हफ्ते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में 38 और 76 रन की पारी खेलने से वह फिर इसमें वापसी करने में सफल रहे।

3 / 8

ICC Test Ranking 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार वह शीर्ष पर चल रहे केन विलियमसन से 103 रेटिंग अंक नीचे हैं जबकि जो रूट और स्टीव स्मिथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

4 / 8

ICC Test Ranking 2024: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 14वें स्थान पर खिसक गये, उन्होंने सेंचुरियन में पांच रन बनाये थे और एक पारी में वह खाता भी नहीं खोल सके थे।

5 / 8

ICC Test Ranking 2024: केएल राहुल भी 11 पायदान की उछाल से 51वें स्थान पर पहुंच गये। उन्होंने सीरीज के शुरुआती मैच में 101 और चार रन बनाये थे।

6 / 8

ICC Test Ranking 2024: गेंदबाजों में रविचंद्रन अश्विन शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं जबकि वह सेंचुरियन में 41 रन देकर एक विकेट ही झटक सके थे।

7 / 8

ICC Test Ranking 2024: रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

8 / 8

ICC Test Ranking 2024: रविंद्र जडेजा आल राउंडर सूची में शीर्ष पर कायम हैं, उनके बाद अश्विन दूसरे स्थान पर हैं जबकि शार्दुल ठाकुर 34वें स्थान पर खिसक गये हैं। टीम रैंकिंग में भारत 118 अंक लेकर आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से ऊपर शीर्ष पर काबिज है। 

टॅग्स :विराट कोहलीआईसीसी रैंकिंगरोहित शर्माकेन विलियम्सनजो रूटस्टीव स्मिथ

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या