ICC ODI Rankings 2022: अय्यर और राहुल को बंपर फायदा, शीर्ष 10 में दो भारतीय, देखें लिस्ट

ICC Player Rankings - Marathi News | icc-player-rankings | Latest cricket Photos at Lokmat.com

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली बुधवार को जारी ताजा आईसीसी पुरुष वनडे खिलाड़ी रैंकिंग में क्रमश: नौंवे और 10वें स्थान पर बरकरार हैं जबकि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने छलांग लगायी है।

Rohit Sharma and Virat Kohli ninth and 10th Rankings - Marathi News | rohit-sharma-and-virat-kohli-ninth-and-10th-rankings | Latest cricket Photos at Lokmat.com

अय्यर बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में 24 रन और इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम मैच में 49 रन बनाकर सात पायदान के फायदे से संयुक्त 20वें पर पहुंच गये हैं।

Shreyas Iyer and KL Rahul jumps see list - Marathi News | shreyas-iyer-and-kl-rahul-jumps-see-list | Latest cricket Photos at Lokmat.com

वहीं राहुल ने मीरपुर में 73 रन की पारी खेलकर चार पायदान की छलांग लगायी है जिससे वह 35वां स्थान हासिल करने में सफल रहे। रोहित और कोहली शीर्ष 10 में काबिज दो भारतीय बल्लेबाज हैं। गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर की तेज गेंदबाजी जोड़ी को भी बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती वनडे में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत लाभ हुआ।

ICC Player Rankings for ODI Batsmen 2022 - Marathi News | icc-player-rankings-for-odi-batsmen-2022 | Latest cricket Photos at Lokmat.com

सिराज श्रीलंकाई लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा के साथ संयुक्त 26वें स्थान पर हैं जबकि ठाकुर नौ पायदान के फायदे से 42वें स्थान पर पहुंच गये। बांग्लादेश के स्टार आल राउंडर शाकिब अल हसन भारत के खिलाफ पांच विकेट झटकने से सात पायदान के फायदे से गेंदबाजों में नौंवे स्थान पर पहुंच गए हैं।

ODI Rankings 2022 - Marathi News | odi-rankings-2022 | Latest cricket Photos at Lokmat.com

अफगानिस्तान के राशिद खान श्रीलंका के खिलाफ सुपर लीग सीरीज के अंतिम मैच में 37 रन देकर चार विकेट झटकने से वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में चार पायदान के लाभ से छठे स्थान पर पर पहुंच गये हैं।

ICC Rankings 2022 - Marathi News | icc-rankings-2022 | Latest cricket Photos at Lokmat.com

एक ही टेस्ट में दोहरा शतक और एक सैकड़ा जड़ने वाले आठवें खिलाड़ी बनकर आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट को पछाड़कर शीर्ष स्थान पर कब्जा किया।

2022 ICC Rankings - Marathi News | 2022-icc-rankings | Latest cricket Photos at Lokmat.com

लाबुशेन दो आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) टेस्ट से पहले रूट से महज दो अंक पीछे थे, लेकिन अब वह उन्होंने शीर्ष पर अंतर काफी अच्छा कर लिया है। रूट चौथे स्थान पर खिसक गये हैं। वह स्टीव स्मिथ और बाबर आजम के पीछे हैं।