हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सत्र के लिए मुंबई इंडियन्स की बागडोर संभालेंगे।’’ रोहित 2013 में मुंबई इंडियन्स के कप्तान बने थे। उनकी अगुवाई में टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीता। श्रीलंका के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘हम रोहित शर्मा के असाधारण नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं;। 2013 से मुंबई इंडियन्स के कप्तान के रूप में उनका कार्यकाल बेहद सफल रहा है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके नेतृत्व ने न केवल टीम को अद्वितीय सफलता दिलाई है, बल्कि उन्होंने खुद को आईपीएल के इतिहास में सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक के रूप में खुद को साबित किया।