क्रिकेटर हरभजन सिंह की बेटी और पत्नी ने इस अंदाज में मनाई लोहड़ी, देखें तस्वीरें

लोहड़ी के मौके पर भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी मुंबई के धारावी में गर्ल्स फाउंडेशन में पहुंची।

यहां हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा अपनी बेटी हिनाया के साथ पहुंची थीं।

एक्ट्रेस गीता बसरा और हिनाया ने यहां गर्ल्स फाउंडेशन की लड़कियों के साथ लोहड़ी मनाई।

हिनाया बच्चों के बीच काफी खुश नजर आ रहीं थी।

गीता और हरभजन सिंह की शादी 29 अक्टूबर 2015 को हुई थी।

दोनों ने करीब 8 साल के रिलेशनशिप के बाद शादी करने का फैसला किया था।

हरभजन सिंह ने गीता बसरा को एक गाने 'वो अजनबी' में देखा था और उनसे प्यार हो गया था।

हरभजन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वे मैच खेलने के दौरान लंदन में थे, तब गीता को गाने में पहली बार देखा था।