अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट से अलग कृषि क्षेत्र में शुरू की अपनी नई पारी, जानें क्या है पूरा मामला

By सुमित राय | Updated: March 12, 2020 17:17 IST

Open in App
1 / 11

भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने जैव उत्पाद स्टार्टअप कंपनी ‘मेरा किसान’ में हिस्सेदारी खरीदी है। (Photo Credit: Lokmat.com)

2 / 11

कंपनी में महिंद्रा समूह का भी निवेश है। (Photo Credit: Lokmat.com)

3 / 11

महिंद्रा समूह ने एक बयान में कहा कि भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के उप-कप्तान ने मेरा किसान में निवेश किया है। (Photo Credit: Lokmat.com)

4 / 11

अजिंक्य रहाणे कंपनी के शेयरधारक के साथ-साथ ब्रांड एंबेसडर भी होंगे। (Photo Credit: Lokmat.com)

5 / 11

रहाने ने कहा कि स्वयं किसान परिवार का होने के कारण उन्हें कृषि क्षेत्र की एक कंपनी का ब्रांड एंबेस्डर बनने पर खुशी हो रही है। (Photo Credit: Lokmat.com)

6 / 11

मेरा किसान प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना 2016 में महिंद्रा एग्री सॉल्युशंस लिमिटेड की सहायक कंपनी के तौर पर की गयी। (Photo Credit: Lokmat.com)

7 / 11

मेरा किसान प्राइवेट लिमिटेड महिंद्रा एंड महिंद्रा के पूर्ण स्वामित्व वाली एक अनुषंगी कंपनी है। (Photo Credit: Lokmat.com)

8 / 11

महिंद्रा एग्री सॉल्युशंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक शर्मा ने कहा कि रहाणे के पास कंपनी में अल्पांश हिस्सेदारी होगी। हालांकि उन्होंने निवेश की गयी राशि का खुलासा नहीं किया है। (Photo Credit: Lokmat.com)

9 / 11

एमडी एवं सीईओ अशोक शर्मा ने कहा कि भारत में जैविक खाद्य का व्यवसाय करीब 5000 करोड़ रुपयों तक पहुंच गया है। (Photo Credit: Lokmat.com)

10 / 11

अजिंक्य ने भरोसा जताया कि जैविक खाद्य पदार्थों को बढ़ावा मिलने से देश के किसानों की आय बढ़ेगी और कृषि क्षेत्र का संकट दूर होगा। (Photo Credit: Lokmat.com)

11 / 11

रहाणे इस कंपनी में जुड़ने से पहले भी कृषि क्षेत्र में रुचि लेते रहे हैं। वह महाराष्ट्र के ही सूखा पीड़ित मराठवाड़ा क्षेत्र के किसानों को उस्मानाबादी बकरियां पालने में मदद करते रहे हैं, जिनके दूध से विशेष प्रकार का साबूत तैयार किया जाता है, जो त्वचा के लिए अत्यंत लाभदायक होता है। (Photo Credit: Lokmat.com)

टॅग्स :अजिंक्य रहाणेभारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या