रोहित शर्मा बर्थडे स्पेशल, 32 के हुए 'हिटमैन', देखें इस स्टार बल्लेबाज की कुछ अनदेखी तस्वीरें

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल, 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले रोहित ने अपना पहला इंटरनेशनल वनडे 2007 में आयरलैंड के खिलाफ खेला था। रोहित शर्मा के नाम आज 206 वनडे में 41 फिफ्टी और 22 सेंचुरी है। 27 टेस्ट मैचों में भी वह 10 अर्धशतक और तीन शतक जमा चुके हैं। सीमित ओवरों के दमदार प्लेयर माने जाने वाले रोहित शर्मा ने 94 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4 शतक और 16 अर्धशतक जड़े हैं। आईए, हम आपको बताते हैं हिटमैन से जुड़ी उन बातों के बारे में जिसके बारे में आप शायद नहीं जानते होंगे।

1. टीम इंडिया के लिए खेलने से पहले रोहित शर्मा इंडियन ऑयल के लिए खेल चुके हैं। मुंबई की ओर से रणजी ट्रॉफी में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया के प्लेइंग-11 में मौका मिला।

2. रोहित शर्मा आईपीएल में हैटट्रिक लेने का भी कमाल कर चुके हैं। 2009 में डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोहित शर्मा ने ये कमाल किया था। रोहित शर्मा ने तब अभिषेक नायर और हरभजन सिंह को आउट किया। इसके बाद अपने अगले ही ओवर की पहली गेंद पर जेपी डुमिनी का विकेट लिया।

3. रोहित शर्मा आईपीएल में कप्तान के तौर पर तीन खिताब जीतने वाले पहले कप्तान हैं। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 2013, 2015 और 2017 में चैंपियन बनाया था। रोहित के बाद धोनी तीन खिताब जीतने वाले दूसरे कप्तान हैं। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को साल 2010, 2011 और 2018 में चैंपियन बनाया था।

4. आईसीसी वर्ल्ड कप इतिहास में सौरव गांगुली के बाद रोहित शर्मा दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने नॉकआउट मैच में शतक लगाया है।

5. रोहित शर्मा भारत में किसी टी20 मैच में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2007-07 में सईद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ 45 गेंदों पर नाबाद 101 रनों की पारी खेली थी।

6. रोहित शर्मा वनडे मैचों में तीन बार डबल सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं। दिलचस्प ये है कि किसी क्रिकेटर ने आज तक दो डबल सेंचुरी भी नहीं लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने पहली बार वनडे मैचों में डबल सेंचुरी लगाई थी।

7. रोहित शर्मा केवल एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल के चार फाइनल खेले हैं। खास बात ये है कि हर बार उस टीम को जीत मिली है जिसके साथ रोहित शर्मा खेले हैं। एक बार डेक्कन चार्जर्स के साथ और तीन बार मुंबई इंडियंस के साथ उन्होंने आईपीएल खिताब जीता है।

8. रोहित शर्मा दूसरे ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने सभी फॉर्मेंट में शतक लगाया है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले भारतीय सुरेश रैना हैं जिन्होंने 2010 टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगाई थी।

9. वनडे में एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम हैं। रोहित ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में 264 रनों की पारी के दौरान 33 चौके लगाए थे।