गेंद से छेड़छाड़ के मामले में बैनक्राफ्ट के खुलासे में कुछ भी चौंकाने वाला नहीं : क्लार्क

By भाषा | Published: May 17, 2021 12:53 PM2021-05-17T12:53:17+5:302021-05-17T12:53:17+5:30

Nothing shocking in Bancraft's revelations in ball tampering case: Clarke | गेंद से छेड़छाड़ के मामले में बैनक्राफ्ट के खुलासे में कुछ भी चौंकाने वाला नहीं : क्लार्क

गेंद से छेड़छाड़ के मामले में बैनक्राफ्ट के खुलासे में कुछ भी चौंकाने वाला नहीं : क्लार्क

googleNewsNext

मेलबर्न, 17 मई पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि उन्हें यह जानकर हैरानी नहीं होगी कि 2018 में गेंद से छेड़छाड़ की साजिश के बारे में गेंदबाजों को पता था।

इस विवाद के कारण आस्ट्रेलिया की हर हाल में जीत दर्ज करने की संस्कृति की समीक्षा की गयी थी। इसके बाद तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर पर एक साल का जबकि कैमरन बैनक्राफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा था। बैनक्राफ्ट ने गेंद की शक्ल बिगाड़ने में अहम भूमिका निभायी थी।

यह मसला पिछले सप्ताह फिर से चर्चा में आया जब बैनक्राफ्ट ने खुलासा किया कि आस्ट्रेलिया के तब के गेंदबाजों को इस साजिश की जानकारी थी।

क्लार्क ने सोमवार को स्काई स्पोर्ट्स रेडियो से कहा, ‘‘यदि आप उच्चस्तर पर क्रिकेट खेल रहे हो तो आप अपनी रणनीति के बारे में जानते हो। क्या आप ऐसी कल्पना कर सकते हो कि गेंद वापस गेंदबाज को सौंपी जा रही हो और गेंदबाज को इस बारे में पता नहीं हो। कैमरन बैनक्राफ्ट का खुलासा चौंकाने वाला नहीं है।’’

बैनक्राफ्ट के साक्षात्कार के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने भी बयान जारी करके कहा कि वह घटना की फिर से जांच करने के लिये तैयार है।

क्लार्क ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि किसी को इस पर हैरानी होगी कि इसके बारे में तीन लोगों से अधिक को जानकारी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in app