Zimbabwe vs South Africa, 4th Match 2025: 3 मैच और 3 हार, घर से बाहर जिम्बाब्वे?, न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका में फाइनल मुकाबला

Zimbabwe vs South Africa, 4th Match 2025: दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड शनिवार को होने वाले फाइनल में एक दूसरे से भिड़ेंगे।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2025 06:04 IST2025-07-21T06:03:49+5:302025-07-21T06:04:48+5:30

Zimbabwe vs South Africa, 4th Match 2025 ZIM 144-6 RSA 145-3 South Africa won by 7 wkts New Zealand-South Africa final match | Zimbabwe vs South Africa, 4th Match 2025: 3 मैच और 3 हार, घर से बाहर जिम्बाब्वे?, न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका में फाइनल मुकाबला

file photo

Highlightsजिम्बाब्वे की यह लगातार तीसरी हार थी। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 145 रन का लक्ष्य मिला। वान डार डुसेन और डेवाल्ड ब्रेविस अंत तक क्रीज पर डटे रहे।

Zimbabwe vs South Africa, 4th Match 2025: दक्षिण अफ्रीका ने रुबिन हरमन की चार छक्के जड़ित 63 रन की पारी की बदौलत रविवार को यहां टी20 त्रिकोणीय श्रृंखला के मैच में जिम्बाब्वे को 16 गेंद रहते सात विकेट से हरा दिया। इस आसान जीत का मतलब है कि दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड शनिवार को होने वाले फाइनल में एक दूसरे से भिड़ेंगे।

जिम्बाब्वे की यह लगातार तीसरी हार थी। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 145 रन का लक्ष्य मिला। हरमन और कप्तान रासी वान डर डुसेन (नाबाद 52) ने टीम को दो विकेट पर 22 रन के स्कोर से तीन विकेट पर 128 तक पहुंचा दिया। हरमन ने 36 गेंद की पारी में तीन चौके भी जड़े। वान डार डुसेन और डेवाल्ड ब्रेविस अंत तक क्रीज पर डटे रहे।

दक्षिण अफ्रीका ने 17.2 ओवर में तीन विकेट पर 145 रन बनाकर जीत दर्ज की। इससे पहले जिम्बाब्वे ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद 20 ओवर में छह विकेट पर 144 रन का स्कोर बनाया। ब्रायन बेनेट ने 61 रन की पारी खेली। बेनेट ने रयान बर्ल (नाबाद 36) के साथ चौथे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की।

दक्षिण अफ्रीका के लिए कॉर्बिन बॉश ने चार ओवरों में 16 रन देकर दो विकेट लिए। तालिका में शीर्ष पर चल रही न्यूजीलैंड मंगलवार को महत्वहीन मैच में दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। दोनों टीमों के चार चार अंक हैं। 

Open in app