ZIM vs AUS: 2007 के बाद 2026, सिकंदर रजा ने पूरे किए 100 विकेट, कोलंबो में रिकॉर्ड ही रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 169 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 13, 2026 16:23 IST

Open in App
ठळक मुद्देआस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर टी20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर किया।पुरुष टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100% जीत का रिकॉर्ड रखने वाली एकमात्र टीम है।टी20 विश्व कप मैच में जिम्बाब्वे के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन मुजरबानी का 4/17 है।

कोलंबो: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सबसे बड़ा उलटफेर हुआ। जिम्बाब्वे ने कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया। 2007 के टी20 विश्व कप में शक्तिशाली ऑस्ट्रेलिया को हराया था, और 2026 में भी उन्हें एक बार फिर से हरा दिया है। सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट की नाबाद 64 रन की पारी तथा तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और ब्रैड इवांस की घातक गेंदबाजी की मदद से जिम्बाब्वे ने शुक्रवार को यहां पूर्व चैंपियन आस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर टी20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर किया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 169 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

पुरुष टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100% जीत का रिकॉर्ड रखने वाली एकमात्र टीम है। टी20 विश्व कप मैच में जिम्बाब्वे के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन मुजरबानी का 4/17 है। यह टी20 विश्व कप मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी है, जो 2014 संस्करण में मीरपुर में आर अश्विन के 4/11 के बाद है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में जिम्बाब्वे के 100 से अधिक विकेट:

111 - रिचर्ड नगारवा

103 - सिकंदर रजा

100 -ब्लेसिंग मुजरबानी।

जिम्बाब्वे की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी प्रारूपों में जीत-

13 रनों से (वनडे), ट्रेंट ब्रिज, 1983 विश्व कप (कप्तान: डंकन फ्लेचर)

5 विकेट से (टी20 अंतरराष्ट्रीय), केप टाउन, 2007 विश्व कप (कप्तान: प्रॉस्पर उत्सेया)

3 विकेट से (वनडे), हरारे, 2014 (कप्तान: एल्टन चिगुम्बुरा)

3 विकेट से (वनडे), टाउन्सविले, 2022 (कप्तान: रेगिस चाकाब्वा)

23 रनों से (टी20 अंतरराष्ट्रीय), कोलंबो आरपीएस, 2026 विश्व कप (कप्तान: सिकंदर रजा)*

टी20 विश्व कप में अन्य एफएम टीमों के खिलाफ जिम्बाब्वे की जीत-

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, केप टाउन, 2007

आयरलैंड के खिलाफ, होबार्ट, 2022

पाकिस्तान के खिलाफ, पर्थ, 2022

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, कोलंबो 2026*।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई। जिम्बाब्वे की तरफ से सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 56 गेंद पर नाबाद 64 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस स्टोइनिस और कैमरन ग्रीन ने एक-एक विकेट लिया। बेनेट ने 56 गेंदों पर सात चौके लगाकर जिम्बाब्वे के लिए बड़े स्कोर की नींव रखी।

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपज़िम्बाब्वेऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या